झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव संपन्न, जितेंद्र किंडो अध्यक्ष चुने गये

 Ranchi :  झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य, अंकेक्षक के आठ पदों के लिए हुआ. चुनाव के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक चली. चुनाव कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन स्थित शहीद डीएसपी यूसी झा हॉल में संपन्न हुआ. इस चुनाव में  3662 वोटरों ने पदाधिकारी चुनने के लिए वोट डाले. चुनाव बैलेट पेपर से हुआ. आज सोमवार की सुबह चुनाव परिणाम की घोषणा हुई.

विजयी उम्मीदवारों के नाम

-अध्यक्ष-जितेंद्र किंडो -उपाध्यक्ष- मंगल कालिंदी और नवीन तिवारी -मंत्री-संजय पासवान -कोषाध्यक्ष-संजय सिंह -संयुक्त मंत्री-मोतीलाल -केंद्रीय सदस्य -वीरेंद्र गोराई -अंकेक्षक-नागेंद्र उरांव हर खबर के लिए हमें फॉलो करें  Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3