रांची स्टेशन पर घूमते पकड़े गये नाबालिग, RPF ने परिवार को सौंपा

Ranchi :  रेलवे पुलिस बल की नन्हे फरिस्ते की टीम ने रांची स्टेशन से दो नाबालिगों को पकड़ा. दोनों गुमला से भाग कर रांची पहुंचे थे. और रांची स्टेशन के प्लेटफार्म पर घुम रहे थे. आरपीएफ को संदेह होने पर दोनों का पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने दोनों नाबालिग से पूछताछ की तो दोनों चुप रहे. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों से फोन पर संपर्क की. तो पता चला कि दोनों अपने घर में बिना बताये रांची पहुंचे है. परिजनों को रांची बुलाया गया. इसे भी पढ़ें - कुख्यात">https://lagatar.in/notorious-criminal-sohail-murder-case-two-dozen-cases-registered-against-sohail-in-jharkhand-and-bengal/92297/">कुख्यात

अपराधी सोहेल हत्याकांड: झारखंड और बंगाल में सोहेल के खिलाफ दो दर्जन मामले दर्ज

लकड़ी को परिजन को सौंप दिया गया

परिजनों से पूछताछ के दौरान दोनों बच्चों के माता-पिता ने बताया कि घर से बिना बताये ही निकले हैं. यह भी नहीं बताया कि कहां जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद लड़की की मां रांची स्टेशन पहुंची. पुलिस ने उनकी बेटी उन्हें सौंप दी. लेकिन लड़के के पिता ने रविवार होने के कारण आने में असुविधा व्यक्त की. जिसके बाद नन्हे फरिस्ते की टीम ने नाबालिग होने के कारण लड़के को चाइल्ड लाइन भेज दिया. लड़की देवाकी गांव, घाघरा गुंमला की और लड़का चांची गांव, घाघरा गुमला का रहनेवाला है. इसे भी पढ़ें -भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/who-will-give-permission-to-prosecute-mps-accused-of-corruption-speaker-or-lokpal-lok-sabha-needs-legal-advice/92289/">भ्रष्टाचार

के आरोपी सांसदों पर मुकदमा चलाने की अनुमति कौन देगा, स्पीकर या लोकपाल? लोकसभा को चाहिए कानूनी सलाह

आरपीएफ की नन्हे फरिस्ते की टीम ने पकड़ा

आरपीएफ की नन्हे फरिस्ते की टीम उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, कांस्टेबल संगीता कच्छप, कांस्टेबल सोनम कुमारी और सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर कांस्टेबल सुनील कुमार यादव,  रेसुब पोस्ट रांची की उप निरीक्षक प्रियंका कुमारी की टीम ने इन्हें पकड़ा. इसे भी पढ़ें -भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/corruption-investigation-agency-relying-on-acb-charge/92292/">भ्रष्टाचार

की जांच करने वाली एजेंसी ACB प्रभार के भरोसे [wpse_comments_template]