महिला दिवस पर डालसा ने डायन प्रथा पर किया नुक्कड़ नाटक, महिलाओं को किया गया जागरूक

Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की टीम ने महिला दिवस के मौके पर डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया. मांडर ब्लॉक के महिला समूह के द्वारा भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया. महिला समूह ने महिला समिति से जुड़कर कैसे अपने आप को स्वावलंबी बनाया जा सकता हैं, इसकी जानकारी नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से दी. डालसा  रांची और मांडर प्रखंड के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से माण्डर ब्लॉक में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान रांची डालसा के सचिव अभिषेक कुमार, मांडर बीडीओ विजय हेमराज समेत कई लोग  मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/a1022d1e-e22b-4010-84a0-5ce038ad899a.jpg"

alt="" width="1280" height="594" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/37fbe9ef-1dcc-4996-8dee-bcc311e3b0f4.jpg"

alt="" width="1280" height="594" /> इसे भी पढ़ें- मनी">https://lagatar.in/manoj-singh-gets-bail-from-high-court-in-money-laundering-case/35041/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामले में सीपी चौधरी के पूर्व पीए मनोज सिंह को हाईकोर्ट से मिली बेल

कार्यक्रम में महिलाओं कानून की दी गई जानकारी

डालसा के सचिव अभिषेक कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के एक जजमेंट की जानकारी महिलाओं को देते हुए बताया की महिला और पुरूष उत्तराधिकार संपत्ति में महिला बराबर की हकदार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पिता के द्वारा अर्जित की गयी संपत्ति पर जितना अधिकार बेटे का हैं, उतना ही बेटी का भी हैं. समाज में बेटा और बेटी को समान अधिकार प्राप्त है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा  महिलाओं के लिए  चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दी. इसे भी देखें-