style="color: #7b7b7b; font-style: italic;"> | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP & Congress MP Rahul Gandhi arrive at the Parliament Annexe building to attend the all-party meeting
#PahalgamTerroristAttack">https://twitter.com/hashtag/PahalgamTerroristAttack?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#PahalgamTerroristAttack
">https://t.co/MDrISqXTUN">pic.twitter.com/MDrISqXTUN
pic.twitter.com/MDrISqXTUN
— ANI (@ANI) April">https://twitter.com/ANI/status/1915386445046358462?ref_src=twsrc%5Etfw">April
24, 2025
alt="" width="600" height="400" /> मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, सपा के राम गोपाल यादव, राजद के प्रेम चंद गुप्ता, आप के संजय सिंह, टीडीपी के कृष्ण देव रायुलु बैठक में शामिल हैं. सर्वदलीय बैठक से पहले अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर ने मीटिंग की. विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारक सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी. सर्वदलीय बैठक से पहले राष्ट्रपति से की गयी मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ देश में सुरक्षा स्थिति की गंभीरता और आगामी रणनीतियों पर चर्चा किये जाने की सूचना है MEA की बैठक में कई देशों के राजदूत शामिल हुए इस क्रम में विदेश मंत्रालय (MEA) में भी एक अहम बैठक हुई. इसमें कई देशों के राजदूत शामिल हुए. जानकारी के अनुसार जर्मनी, जापान, पोलैंड, ब्रिटेन और रूस समेत लगभग 20 देशों के राजदूत साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय मे हुई बैठक में शामिल हुए. राजनयिकों को पहलगाम आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी गयी सूत्रों के अनुसार सभी राजनयिकों को पहलगाम आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी गयी और भारत की सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया गया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सभी देशों के राजदूतों को लगभग 30 मिनट तक ब्रीफिंग दी. खबर है कि चीनी राजदूत जू फेइहोंग को भी विदेश मंत्रालय मुख्यालय बुलाया गया था. MEA के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजनयिकों को हमले के पीछे संभावित आतंकी संगठनों, पाकिस्तान की भूमिका और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गयी कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम जायेंगे खबर है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को खुद स्थिति की समीक्षा करेंगे. वे बैसरन(पहलगाम) में हमले की जगह का दौरा करेंगे. सेना प्रमुख वहां सैन्य कमांडरों और स्थानीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे. इसे भी पढ़ें : आतंकियों">https://lagatar.in/time-has-come-to-destroy-the-remaining-land-of-terrorists-modi/">आतंकियों
की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: मोदी ">https://www.aajtak.in/short-videos/video/man-praised-pakistan-arrested-bokaro-jharkhand-pahalgam-attack-2224800-2025-04-24?utm_source=Internal_AT&utm_medium=Article&utm_name=Read_More_1">