Bokaro: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अब सख्त हो गया है. इसी क्रम में उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर कई जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. ये चेकिंग अभियान अनुमंडल पदाधिकारी डांस शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई है. जिले के दण्डाधिकारियों के साथ चास नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों पर विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. आज एक साथ दर्जनों जगहों पर यह अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें- दोपहर">https://english.lagatar.in/afternoon-news-diary-09-april-mamta-said-modi-does-hindu-muslim-everyday-hindi-translation-of-second-link-of-corruption-in-rafale-purchase-story-of-jaya-bachchans-wedding-three-terrorist-killed-in-jam/47588/">दोपहर
की न्यूज डायरी | 09 April | ममता ने कहा मोदी रोज हिन्दु-मुस्लिम करते हैं | राफेल खरीद में भ्रष्टाचार की दूसरी कड़ी का हिन्दी अनुवाद | जया बच्चन की शादी से जुड़े किस्से | जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर | प्रवासी मजदूरों का हाल | साथ में जानें मौसम का हाल व राशि फल
बिना मास्क के लोगों का काटा गया चालान
जिसके तहत जो वाहन चालक या पैदल व्यक्ति मास्क नहीं पहने हुए थे. उन्हें दंडित करने के साथ जुर्माना भी वसूला गया. यह विशेष जांच अभियान चास नगर निगम के चेक पोस्ट, धर्मशाला चौक, आईटीआई मोड़, जोधाडीह मोड़ सहित अन्य जगहों पर चलाया गया. जबकि बोकारो के नया मोड़, सेक्टर 12 मोड़, सेक्टर-4 के सिटी सेंटर में अभियान चलाया गया. इस विशेष मास्क चेकिंग अभियान में सभी स्थानीय पुलिस शामिल रही.
इसे भी पढ़ें- शाम">https://english.lagatar.in/evening-news-diary-09-april-where-are-the-queues-for-cremation-kashi-vishwanath-temple-controversy-why-is-nishikant-being-disputed-read-other-11-news-in-one-place/47824/">शाम
की न्यूज डायरी | 09 April | कहां दाह-संस्कार के लिये लग रही कतार | काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद | निशिकांत क्यों बनते जा रहे विवादित | अन्य 11 खबरें एक जगह पढ़ें