चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल [caption id="attachment_9791" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> विकास की संभावना को लेकर गांव के लोगों के साथ अधिकारियों का मंथन[/caption] उसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसमें ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने गांव की बुनियादी समस्याओं के बारे में बताया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क की स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया. यहां लोगों को पेयजल के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है. ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से गांव में एक सामुदायिक भवन बनवाने की भी मांग की. और पदाधिकारियों को हार्दिक कला मंच बोंगराम के बनफूल नायक ने पद्मश्री मुकुंद नायक की जीवनी एवं उनके द्वारा नागपुरी कला संस्कृति एवं नागपुरी गायन के विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि आज की पश्चिमी सभ्यता के कारण लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. जिसे हम सभी को मिलकर बचाने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें-CM">https://lagatar.in/cm-reviews-rural-development-department-many-instructions-on-operation-of-schemes/8958/">CM
ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, योजनाओं के संचालन पर कई निर्देश [caption id="attachment_9790" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> पद्मश्री मुकुंद नायक का गांव[/caption] लाल धन नायक ने उपस्थित पदाधिकारियों को नागपुरी लोकगीत के बारे में नागपुरी गाना गाकर विस्तृत रूप से जानकारी दी. उप विकास आयुक्त प्रताप चंद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बोकबा ग्राम का जल्द विकास किया जाएगा. पद्मश्री मुकुंद नायक के घर को धरोहर के रूप में विकास किया जाएगा. और गांव को जल्द सभी बुनियादी सुविधा से युक्त किया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, पंचायत सचिव गुरु चरण महतो, कनीय अभियंता सोनू नायक, सत्या ठाकुर, कंदुरु नायक, जगबीर नायक, विनोद नायक, राजेंद्र नायक के अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गांव">https://lagatar.in/village-children-are-now-speaking-english-and-santali-two-young-men-come-forward-to-save-their-language-and-culture/9695/">गांव
के बच्चे अब बोल रहे हैं अंग्रेजी और संथाली,अपनी भाषा औऱ संस्कृति बचाने के लिए आगे आये दो युवक