राज्य में प्रवासी मजदूरों की संख्या दो लाख पार

Ranchi: झारखंड में प्रवासी मजदूरों की संख्या दो लाख पार हो गई है. श्रम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, झारखंड से दूसरे स्थानों में गए मजदूरों की संख्या दो लाख चार हजार 993 हो गई है. इसमें पुरूष मजदूरों की संख्या एक लाख 54 हजार 997 और महिला मजदूरों की संख्या 49,548 है. जबकि ट्रांसजेंडर प्रवासी मजदूरों की संख्या 448 है.
इसे भी पढ़ें - कर्नल">https://lagatar.in/colonel-qureshi-controversy-sc-said-crocodile-tears-are-not-acceptable-order-to-form-sit-ban-on-arrest/">कर्नल

कुरैशी विवाद : SC ने कहा-घड़ियाली आंसू स्वीकार नहीं, SIT गठित करें, गिरफ्तारी पर रोक
नौ जिलों में 10 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर
राज्य के नौ जिलों में 10 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर हैं. सबसे अधिक गिरिडीह के 20,011 प्रवासी मजदूर हैं. गोड्डा से 16,959,गुमला से 16,468, पश्चिमी सिंहभूम से 16,273, पाकुड़ से 15,873, दुमका से 14,503,साहेबगंज से 13,305, सिमडेगा से 12,305 और बोकारो से 10,593 प्रवासी मजदूर हैं.
जानें किस जिले से कितने हैं प्रवासी मजदूर
जिला प्रवासी मजदूरों की संख्या
रांची 5,364
साहेबगंज 13,305
सरायकेला 2326
सिमडेगा 12,305
जामताड़ा 890
खूंटी 1430
कोडरमा 2114
लातेहार 5892
लोहरदगा 1779
पाकुड़ 15873
पलामू 9,707
पश्चिमी सिंहभूम 16,273
पूर्वी सिंहभूम 4,911
रामगढ़ 3,387
बोकारो 10,593
चतरा 2,435
देवघर 2,113
धनबाद 7,090
दुमका 14,503
गढ़वा 8,691
गिरिडीह 20,011
गोड्डा 16,959
गुमला 16,468
हजारीबाग 9,973
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/new-syllabus-in-jharkhand-schools-from-next-year/">झारखंड

के स्कूलों में नया सिलेबस अगले साल से