Ranchi: सरकार पर्यावरण सुरक्षा एवं वाहन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई स्क्रैप नीति लागू करने वाली है. नई नीति के तहत 15 साल बाद कॉमर्शियल वाहन (Commercial vehicles) और 20 साल बाद प्राइवेट वाहन खुद ही डी-रजिस्टर कर दिये जाएंगे. केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों में मौजूद वाहन भी 15 साल बाद कबाड़ में बेचे जाएंगे. इस नीति के लागू होते ही झारखंड में रजिस्टर्ड 5 लाख 45 हजार 055 वाहन सड़कों पर नहीं चलाये जा सकेंगे. यह आंकड़ा 31 मार्च 2021 तक का है. जबकि 2022 तक ऐसे वाहनों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा. व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी का लंबे समय से इंतजार था.
क्या है सरकार की स्क्रैप नीति
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में व्हीकल">https://en.wikipedia.org/w/index.php?search=Vehicle+scraping+policy&title=Special%3ASearch&go=Go&ns0=1">व्हीकल
स्क्रैपिंग पॉलिसी का एलान किया था. इसके तहत 15 साल से पुराने कॉमर्शियल वाहनों और 20 साल से पुराने निजी वाहनों का फिटनेस टेस्ट जरूरी होगा. टेस्ट में पास होने के बाद ही इनका सर्टिफिकेट रिन्यू किया जाएगा. अनफिट वाहनों को कबाड़ यानी स्क्रैप किया जाएगा. पुराने वाहन ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं. पुराने वाहनों के खात्मे से शहरों की आबोहवा में सुधार होगा. देशभर में ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर खुलेंगे. जहां 15 से 20 साल पुराने वाहनों का फिटनेस टेस्ट अनिवार्य होगा. ऐसे सेंटर्स का संचालन प्राइवेट पार्टी करेगी. हालांकि सरकार इन सेंटर्स की निगरानी करेगी.
व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी की जद में झारखंड के 5 लाख से अधिक वाहन
झारखंड के विभिन्न जिलों में एक जनवरी 1970 से मार्च 2006 तक रजिस्टर्ड वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे. ईस्ट सिंहभूम जिले में मार्च 2021 तक 1 लाख 15 हजार 150 वाहन को डी-रजिस्टर करने के लिए लिस्टेड किया गया है. इसके बाद रांची जिले में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 86 हजार के करीब है इन्हें भी डी-रजिस्टर किया जाएगा.
स्क्रैप नीति लागू होते ही झारखंड में के 24 जिलों में 2 लाख 53 हजार 594 बाइक-स्कूटर, 89,735 ट्रैक्टर, 1411 एंबुलेंस, 12, 922 ट्रेलर, 17, 998 ट्रैक्टर-ट्राली 1 अप्रैल 2022 को कबाड़ हो जाएंगी.
किस जिले में कितने वाहन स्क्रैप नीति की चपेट में आएंगे
Sr. No. जिला जिनका रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं होगा वैसे वाहन
- RANCHI 86026
2. HAZARIBAGH 56298
3. PALAMU 11797
4. DUMKA 7673
5. EAST SINGHBHUM 115150
6. WEST SINGHBHUM 38648
7. GUMLA 10740
8. LOHARDAGA 4965
9. BOKARO 40576
10. DHANBAD 79288
11. GIRIDIH 52285
12. KODERMA 8551
13. CHATRA 1807
14. GARHWA 2824
15. DEOGHAR 12017
16. PAKUR 1404
17. GODDA 8659
18. SAHEBGANJ 3999
19. LATEHAR 877
20. SIMDEGA 517
21. JAMTARA 297
22. SARAIKELA-KHARSAWAN 646
23. KHUNTI 03
24. RAMGARH 08
TOTAL- 5,45,055