Ranchi: राजधानी समेत पूरे राज्य का मौसम आज भी सुहाना रहेगा. गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना है. मौसम बदलाव के कारण पूरे राज्य के तापमान में कमी आयी है. गुरुवार को दुमका की सुबह अपेक्षाकृत सबसे ठंडी होगी. यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोडरमा और पलामू का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री तक हो सकती है. दिन में मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है. गर्मी बढ़ते ही बादल छाएंगे और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इससे दिन भर गर्मी से राहत मिलेगी. रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और जमशेदपुर का तापमान 34.0 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 33.0 20.0
बोकारो 33.0 21.0
पलामू 38.0 24.0
दुमका 32.0 21.0
जमशेदपुर 34.0 22.0
देवघर 33.0 22.0
गिरिडीह 33.0 21.0
धनबाद 33.0 21.0
हजारीबाग 34.0 21.0
रामगढ़ 33.0 19.0
कोडरमा 38.0 24.0