वितरण निगम : सालाना 8975 करोड़ की खरीद, राजस्व 7311 करोड़, घाटा 1663 करोड़
मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे थे परिजनों से मिलने
बता दें कि लड़कियों के गायब होने के मामले ने रांची में तूल पकड़ लिया था, जबकि पुलिस बार-बार लोगों को यह भरोसा दिला रही थी कि दोनों लड़कियों का सुराग हासिल हो चुका है, जल्द ही दोनों बरामद कर ली जाएंगी. मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी लड़कियों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे. बता दें हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था.प्रेमी के साथ हुई थी फरार
दोनों लड़कियां अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों लड़कियों के दोनों प्रेमी को पकड़ा है, साथ ही लड़कियों को भगाने की घटना में शामिल एक युवक को भी पकड़ा. जानकारी के मुताबिक, 2 साल पहले ही लड़कियों ने अपने प्रेमी के साथ शादी भी कर ली थी और एक सोची समझी रणनीति के तहत दोनों लड़कियां घर से फरार हुई थी. इसे भी पढ़ें - भारतीय">https://lagatar.in/big-leap-for-indian-navy-pm-modi-dedicates-ins-surat-ins-nilgiri-and-ins-vagsheer-to-the-nation/">भारतीयनौसेना की लंबी छलांग, पीएम मोदी ने INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर राष्ट्र को समर्पित किये [wpse_comments_template]