Ranchi: राज्य के सभी जिलों के 1752 जगहों का पानी पीने लायक नहीं हैं. पेयजल विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में 10,770 जगहों पर पानी की स्वच्छता की जांच की गई. जिसमें 188 जगहों पर पानी की स्वच्छता वेरी हाई रिस्क लेवल की पाई गई. 1564 जगहों में पानी की स्वच्छता हाई रिस्क लेवल की मापी गई. 2871 जगहों पर मीडियम रिस्क लेवल और 6147 जगहों पानी की स्वच्छता लो रिस्क लेवल पर पाई गई.
चतरा और दुमका में पानी की स्वच्छता सही नहीं चतरा में सबसे अधिक 199 जगहों पर पानी की स्वच्छता हाई रिस्क लेवल की है. दुमका में 197, रामगढ़ में 133, सरायकेला-खरसांवा में 145 और सिमडेगा में 151 जगहों पर पानी की स्वच्छता हाई रिस्क लेवल की है. वहीं वेरी हाई रिस्क लेवल कटेगरी में चतरा में 17, देवघर में 11, धनबाद में 09, दुमका में 44, गढ़वा में 17, गोड्डा में 15, पाकुड़ में 09, पलामू में 16, रामगढ़ में 07, साहेबगंज में पांच, सरायकेला-खरसांवा में 15 और सिमडेगा में पांच जगह शामिल हैं.
जिला | वेरी हाई रिस्क लेवल | हाई रिस्क लेवल |
बोकारो | 00 | 14 |
चतरा | 17 | 199 |
देवघर | 11 | 87 |
धनबाद | 09 | 97 |
दुमका | 44 | 197 |
गढ़वा | 17 | 87 |
गिरिडीह | 00 | 28 |
गोड्डा | 15 | 87 |
गुमला | 00 | 07 |
हजारीबाग | 00 | 14 |
जामताड़ा | 00 | 09 |
खूंटी | 00 | 18 |
कोडरमा | 00 | 25 |
लातेहार | 03 | 00 |
लोहरदगा | 00 | 03 |
पाकुड़ | 09 | 87 |
पलामू | 16 | 42 |
पश्चिमीसिंहभूम | 00 | 16 |
पूर्वीसिंहभूम | 00 | 29 |
रामगढ़ | 07 | 133 |
रांची | 00 | 04 |
साहेबगंज | 05 | 19 |
सरायकेला | 15 | 145 |
सिमडेगा | 05 | 151 |
इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-kashmir-will-meet-people-injured-in-terrorist-attack/">राहुल
गांधी कश्मीर पहुंचे, आतंकी हमले में घायल लोगों से करेंगे मुलाकात