जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम, चल सकती हैं तेज हवाएं, बारिश की भी संभावना

Ranchi : झारखंड में गुरुवार को भी कहीं-कहीं बारिश होने के आसार जताए गए हैं. राजधानी समेत अधिकतर जिलों का तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. केवल पलामू और कोडरमा में 37 से 38 डिग्री का तापमान रह सकता है. राजधानी और उसके आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं. संथाल परगना के जिलों में शेष झारखंड की अपेक्षा तापमान कम रहने की संभावना है. मौसम की इस मिजाज के कारण गुरुवार के दिन भी गर्मी का एहसास कम होगा.

विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 34.0 22.0
  • बोकारो 34.0 22.0
  • पलामू 38.0 25.0
  • दुमका 33.0 21.0
  • जमशेदपुर 35.0 22.0
  • देवघर 32.0 20.0
  • गिरिडीह 33.0 21.0
  • धनबाद 33.0 21.0
  • हजारीबाग 35.0 22.0
  • रामगढ़ 34.0 21.0
  • कोडरमा 36.0 22.0