Ranchi : झारखंड के साहेबगंज, पाकुड और कोडरमा जिले में अवैध पत्थर खनन के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं. पिछले ढाई साल के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में पत्थर के अवैध खनन के कुल 858 मामले दर्ज हुए. इसमें साहेबगंज में सबसे अधिक 170, पाकुड में 136 और कोडरमा में 81 मामले शामिल हैं. इसके अलावा पूरे राज्य में अवैध खनन के मामले में 1242 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 1321 वाहन भी जब्त हुए हैं.
अवैध खनन रोकने की जिम्मेवारी इनकी
अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी खनन विभाग, वन विभाग, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण परिषद की है. गौरतलब है कि पत्थर माफिया ने सारे नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए न केवल अवैध तरीके से पत्थर निकाले हैं, बल्कि पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचाया है.
जानें किसे जिले में अवैध पत्थर खनन के कितने मामले हुए दर्ज
- साहेबगंज : 170
- पाकुड : 136
- कोडरमा : 81
- चतरा : 45
- हजारीबाग : 41
- पलामू : 39
- गोड्डा : 34
- दुमका : 33
- धनबाद : 32
- गिरिडीह : 31
- जमशेदपुर : 24
- खूंटी : 24
- गुमला : 23
- रामगढ़ : 21
- चाईबासा : 20
- रांची : 13
- सिमडेगा : 13
- देवघर : 11
- सरायकेला : 10
- बोकारो : 10
- गढ़वा : 09
- लोहरदगा : 07
- जामताड़ा : 07
- लातेहार : 04
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply