Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि झारखंड के सपूत एवं देश के गौरव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें.
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि झारखंड के लाल कैप्टन कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. उन्होंने मरांग बुरु से कामना की कि वे महेंद्र सिंह धोनी को सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें. बताते चलें कि धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन को देशभर में अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट कुया जा रहा है.