64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन

उत्तरी छोटानागपुर का दबदबा, संथाल की शानदार उपस्थिति

 

Ranchi : झारखंड की राजधानी में आयोजित 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास और खेल भावना के साथ हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया.

 

समारोह में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दी. तिग्गा और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

 

 

खेल प्रतिभाओं की चमक

 

निदेशक शशि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की टीमें राष्ट्रीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगी. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा.

 

प्रतियोगिता में बच्चों की बड़ी भागीदारी

 

शशि रंजन ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए विभिन्न स्तरों पर एक लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया. इस भीड़ में से चुनकर शीर्ष तक पहुंचना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि हार अंत नहीं है, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा है.

 

विजेता और उपविजेता टीमें

 

•    अंडर-15 बालक वर्ग:
o    चैंपियन: संथाल (जसीडीह, देवघर)
o    उपविजेता : दक्षिणी छोटानागपुर
o    मैन ऑफ द मैच : सूरज मुर्मू (संथाल)
o    बेस्ट गोलकीपर : विजय हांसदा (संथाल)
o    मैन ऑफ द टूर्नामेंट : अभी टोपनो

 

•    अंडर-17 बालिका वर्ग

 

o    चैंपियन: उत्तरी छोटानागपुर
o    उपविजेता: दक्षिणी छोटानागपुर
o    मैन ऑफ द मैच: रीना कुमारी (उत्तरी छोटानागपुर)
o    बेस्ट गोलकीपर: प्रीती तिग्गा (उत्तरी छोटानागपुर)
o    मैन ऑफ द टूर्नामेंट: दीपिका कुमारी (दक्षिणी छोटानागपुर)

 

•    अंडर-17 बालक वर्ग

 

o    चैंपियन: उत्तरी छोटानागपुर
o    उपविजेता: संथाल
o    मैन ऑफ द मैच: महादेव भुइंया (उत्तरी छोटानागपुर)
o    बेस्ट गोलकीपर: विशाल हेम्ब्रम (उत्तरी छोटानागपुर)
o    मैन ऑफ द टूर्नामेंट: विक्की बाउरी (उत्तरी छोटानागपुर)

 

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

 

सभी विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह, निदेशक शशि रंजन तथा अन्य अधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.