JBVNL ने 39,671 उपभोक्ताओं पर किया सर्टिफिकेट केस, वसूले जाएंगे 806 करोड़

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम में राज्य के 39,671 उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया है. ये सर्टिफिकेट केस वितरण निगम के 41 डिवीजन और सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर किए गए हैं. 


राजधानी रांची के 13083 उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किए गए हैं. बिजली वितरण निगम सर्टिफिकेट केस के जरीए 806.19 करोड़ रुपए वसूली करने की तैयारी कर रहा है. 


16 डिविजन में 1000 से 5658 उपभेक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस


बिजली वितरण निगम के 16 डिविजन में 1000 से 5658 उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किए गए हैं. इसमें सबसे अधिक रांची पश्चिमी के 5658 उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किए गए हैं. 


चाईबासा में 2723,  मधुपुर में 2412, न्यू कैपिटल रांची में 2175,    रांची पूर्वी में 2058 उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किए गए हैं. इसके अलावा लोयबाद, झरिया, निरसा, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, घाटशिला, मानगो, डोरंडा और कोकर डिविजन में एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किए गए हैं.  

डिविजन सर्टिफिकेट केस की संख्या राशि(लाख में)
चास   583 766.74
तेनुघाट   290   166.04
लोयाबाद 1869  431.51
झरिया  1358 570.97
निरसा 1667    682.17
दुमका 527 112.5
जामताड़ा   147 44.72
पाकुड़ 09 1436.48
साहेबगंज   272  96.37
देवघर 1453 258.92
गोड्डा 1908 530.73
मधुपुर  2412 571.03
गिरिडीह दक्षिणी 431 318.25
गिरिडीह उत्तरी 111   18.48
बरही  83 22.18
चतरा 28 12.89
हजारीबाग 1595 1222.51
कोडरमा 101 568.09
कुजू 639   60.03
रामगढ़ 803 34.02
चाईबासा  2723 823.38
चक्रधरपुर 612 140.73
सरायकेला 1081 361.82
आदित्यपुर 461 901.69
घाटशिला 1064 298.98
जमशेदपुर 618 104.59
मानगो 1036 291.89
छत्तरपुर 29 97.58
डालटनगंज   225   156.66
लातेहार 90   74.22
गढ़वा वन 123 39.07
गढ़वा टू 150 16.82
गुमला 80 42.6
लोहरदगा 43 22.93
सिमडेगा 04 1.24
रांची पश्चिमी 5658 927.82
डोरंडा   1651  9135.88
न्यू कैपिटल रांची 2175  436.45
खूंटी   06   1.5
कोकर 1535 484.15
रांची पूर्वी  2058   407.66