NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची, कल करेंगी नामांकन, बेटी इतिश्री ने कहा, यह अविश्वसनीय लग रहा है

Bhubaneswar : NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से  रवाना  हो कर दिल्ली पहुंची. खबर है कि वे कल शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी. इस अवसर पर द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि उनकी मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय सा लग रहा है. इतिश्री ओडिशा की एक बैंक में कार्यरत है. कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है. इतिश्री ने कहा कि मां को भी यह भरोसा नहीं था. इसे भी पढें : NCP">https://lagatar.in/regret-to-ncp-chief-sharad-pawar-why-did-the-home-ministry-and-the-intelligence-department-not-inform-about-the-rebellion-of-shiv-sena-mlas/">NCP

चीफ शरद पवार को मलाल, शिवसेना विधायकों की बगावत की सूचना गृह मंत्रालय और इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट ने क्यों नहीं दी

द्रौपदी मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 मतों की जरूरत है

चुनावी समीकरण की बात करें तो केंद्र में सत्तारूढ़ NDA के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कुल 5,26,420 मत हैं. द्रौपदी मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 मतों की जरूरत है. चुनावी समीकरणों को देखें तो ओडिशा निवासी होने के कारण सीधे तौर पर मुर्मू को बीजू जनता दलका समर्थन मिल रहा है. यानी बीजद के 31000 मत उनके पक्ष में पड़ेंगे. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे चुके हैं. इसके अलावा अगर वाईएसआर कांग्रेस भी साथ आती है तो उसके भी 43000 मत साथ में होंगे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल है

आदिवासी के नाम पर राजनीति करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए मुर्मू का विरोध करना मुश्किल है. झामुमो अगर समर्थन में आया तो द्रौपदी मुर्मू को लगभग 20000 वोट और मिल जायेंगे. द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा का पलड़ा काफी कमजोर दिखाई दे रहा है. एकजुट विपक्ष के उम्मीदवार होने के बाद भी उनके पास फिलहाल 3,70,709 वोट हैं. जानकारों के अनुसार यह देखना दिलचस्प होगा कि राजग की ओर से आदिवासी महिला उम्मीदवार उतारे जाने के बाद विपक्ष में एकता कायम रह पाती है या नहीं. एनसीपी चीफ शरद पवार के अनुसार विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 29 जून तक नामांकन किया जा सकता है. इसे भी पढें :  किरीट">https://lagatar.in/kirit-somaiya-request-to-bombay-high-court-that-ed-should-probe-uddhavs-wife-rashmi-thackerays-raigad-property-plea-accepts/">किरीट

सोमैया ने उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे की रायगढ़ प्रॉपर्टी की जांच ED से कराने की गुहार लगाई, बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार की
[wpse_comments_template]