उमस भरी गर्मी के बाद चल सकती हैं तेज हवाएं, बारिश के भी आसार

Ranchi : झारखंड में गुरुवार को भी मौसम का मिलाजुला असर रहेगा. उमस भरी गर्मी के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. जमशेदपुर को छोड़कर अधिकतर जिलों का तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहेगा. पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू और राज्य के अन्य हिस्सों में हुई अच्छी बारिश के कारण तापमान में कमी आई है. पलामू का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 36.0 23.0
  • बोकारो 36.0 23.0
  • पलामू 37.0 25.0
  • दुमका 36.0 23.0
  • जमशेदपुर 40.0 25.0
  • देवघर 35.0 22.0
  • गिरिडीह 36.0 23.0
  • धनबाद 36.0 24.0
  • हजारीबाग 36.0 23.0
  • रामगढ़ 35.0 24.0
  • कोडरमा 37.0 25.0