Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड से जंग के लिए दक्ष हुए जिलेभर के मेडिकल स्टाफ, इंटेंसिव केयर यूनिट की मिली ट्रेनिंग

Advertisement
Advertisement
  • पहले बैच की ट्रेनिंग हुई पूरी, दिया गया प्रमाण पत्र
  • 21 मई से 4 दूसरे जिलों के स्टाफ को दी जाएगी ट्रेनिंग

Ranchi : स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने विभिन्न जिलों के डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को इंटेंसिव केयर यूनिट की ट्रेनिंग दिलवाई. ट्रेनिंग के दैरान वेंटिलेटर मैनेजमेंट, ऑक्सीजन थेरेपी, इमरजेंसी प्रोसीजर, इनक्यूबेशन आदि की जानकारी दी गई. गुमला, लोहरदगा, लातेहार और खूंटी के डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को यह ट्रेनिंग सदर हॉस्पिटल में 8 दिनों तक दी गई. ट्रेनिंग के पूरा होने पर बुधवार को समाहरणालय भवन के एनआईसी सभागार में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण अरुण कुमार सिंह, मिशन डायरेक्टर एनएचएम, ओएसडी होम आइसोलेशन ऑनलाइन उपस्थित रहे. प्रमाण पत्र का वितरण डीसी ने किया. मेडिकल स्टाफ को यह ट्रेनिंग सदर हॉस्पिटल के डॉ पंकज सिन्हा ने दी. इस अवसर पर डीडीसी विशाल सागर, नोडल पदाधिकारी सदर अस्पताल गरिमा सिंह, सिविल सर्जन सहित अन्य उपस्थित थे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Training1.jpg"

alt="" class="wp-image-66963" width="600" height="270"/>
पहले बैच की ट्रेनिंग के समापन पर बुधवार को समाहरणालय भवन में आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाइन मोड पर संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता.

संकट के दौर में मील का पत्थर के समान है यह ट्रेनिंग - स्वास्थ्य मंत्री

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ऑनलाइन मोड पर उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि आप सभी ने इस ट्रेनिंग का सफल समापन कर मिसाल पेश की है. जो वैश्विक संकट के दौर में मील का पत्थर साबित होगा. हम अपने लोगों से अपनी व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं. ऐसे कार्यक्रम से मैनपावर को स्किल बनाने के साथ ही अपनी व्यवस्था सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर परेशानी दूर करने में भी सहूलियत होगी

21 मई से 4 दूसरे जिलों की मेडिकल टीम को दी जाएगी ट्रेनिंग

इस अवसर पर विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 21 मई से 4 दूसरे जिलों की मेडिकल टीम को ट्रेनिंग दी जाएगी. इनमें साहिबगंज पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा के स्टाफ शामिल है. इस दौरान इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि वहां चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित ना हो. उम्मीद है कि प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा.

इन डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल कर्मियों ने ली ट्रेनिंग


गुमला

  1. डाॅ0 मनोज सुरीन (एलएसएएस)
  2. डाॅ. प्रियरंजन पेम
  3. अंजन कुमार बारला (स्टाफ नर्स)
  4. पिंकू कुमार (ओटी असिस्टेंट)

लोहरदगा

  1. डाॅ. आर.पी. साहू (एलएसएएस)
  2. गणेश मलिक
  3. कृष्णा उरांव (डेन्टल ओटी असिस्टेंट)
  4. इस्थग रानी खाखा (नर्स स्टाफ)
  5. ज्योति तिर्की (नर्स स्टाफ)

लातेहार

  1. डाॅ. अशोक कुमार ओरया (एलएसएएस)
  2. डाॅ. सरवन कुमार महतो
  3. डाॅ. आशीष कुमार (आयुष एम.ओ.)
  4. अनुदीपा कुजूर (जीएनएम)
  5. दीपक कुमार (ओटी असिस्टेंट)
  6. अंतोषी खलखो (सीएचओ)
  7. सुनील कुमार शर्मा (एमपीडब्ल्यु)

खूंटी

  1. डाॅ. जे.जे. मुण्डू
  2. डाॅ.सुदीप कुमार कच्छप
  3. डाॅ. इरोन होरो
  4. उषा वर्मा (सीएचओ)
  5. ए.अलमी तिर्की (सीएचओ)
  6. इरा मून तिग्गा (सीएचओ)

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही