Search

पलामू

ठाणे से गिरफ्तार 13 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव झारखंड-बिहार के 53 मामलों में था वांटेड

Ranchi :  पुलिस के अनुसार, संजय यादव झारखंड और बिहार के कुल 53 मामलों में वांटेड था. इनमें पलामू के 23, बिहार के औरंगाबाद के 20 और गया जिले के 10 मामले शामिल हैं. उसके खिलाफ हत्या, पुलिस पर हमला, लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी और हथियार एवं विस्फोटक रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.

Continue reading

झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव को महाराष्ट्र ATS ने ठाणे से किया गिरफ्तार

Ranchi News :  संजय यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगण गांव का रहने वाला है. वह नक्सली संगठन की जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. झारखंड पुलिस को संजय यादव की लंबे समय से तलाश थी. उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

Continue reading

Palamu News : पांकी में अमानत नदी किनारे अवैध बालू का भंडारण, प्रशासन से जांच की मांग

Palamu News: पांकी सीओ ने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है. उनके कार्यालय में बालू जमा करने को लेकर किसी का आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है.

Continue reading

Palamu News : मेदिनीनगर में महिला से 4 लाख की छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

Palamu News: पुलिस टीम ने जांच में मिले सुराग के आधार पर शुक्रवार को आरोपी हैदर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर महिला से छीने गए चार लाख रुपये बरामद कर लिए गए.

Continue reading

Palamu News: नौडीहा बाजार में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, DC से जांच की मांग

Palamu News: वार्ड सदस्य ने मुकेश कुमार के खेत में पुराने टीसीबी को नया दिखाकर राशि निकालने और दिनेश राम के खेत में सिंचाई कूप का निर्माण अधूरा रहने के बावजूद 2,25,379 रुपये की निकासी किए जाने का आरोप लगाया है.

Continue reading

Palamu News: डीसी ने संप्रेषण गृह के किशोरों के बनाए सभी दीये खरीदे, वात्सल्य होम को करेंगे गिफ्ट

Palamu News: समाहरणालय परिसर में संप्रेषण गृह के किशोरों द्वारा तैयार दीपों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया. इसका उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया. इस दौरान उन्होंने प्रति पैकेट 120 रुपये की दर से सभी 11 पैकेट दीप खरीदे और फोन-पे के माध्यम से कुल 1,320 रुपये का भुगतान किया.

Continue reading

Palamu News : चिमनी भट्ठे पर खड़े दो ट्रैक्टरों और जेसीबी में अपराधियों ने लगाई आग

Palamu News :  इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चिमनी भट्ठा में वाहनों को जलाए जाने की घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल आग लगाने के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.

Continue reading

पलामू में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों से लेकर बाजारों तक बढ़ेगी निगरानी

Palamu News: आगामी दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए एसपी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. दीपावली के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख प्रतिष्ठानों में निगरानी बढ़ाने के साथ नियमित गश्ती और वाहन जांच करने को कहा गया.

Continue reading

Palamu News : पलामू में कार से 256 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, युवक गिरफ्तार

Palamu News: पुलिस के मुताबिक, कार पर सवार दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को कार के साथ पकड़ लिया गया. तलाशी में कार से तीन पैकेट में रखा ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

Continue reading

Palamu News : तहरसी हत्याकांड का खुलासा, दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, 4 गिरफ्तार

Palamu News: पुलिस के मुताबिक, तुलेश्वर महतो ने अपनी पहली पत्नी उर्मिला देवी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी. इससे नाराज उर्मिला देवी ने अपने भांजे राहुल कुमार से मिलकर हत्या की योजना बनवाई.

Continue reading

Palamu : घूस लेते होमगार्ड का मुंशी गिरफ्तार, घूसखोरी में कमांडेंट के भी शामिल होने का आरोप

Palamu : ACB द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,  शिकायतकर्ता ड्यूटी कमांड लेने के लिए होमगार्ड कार्यालय, पलामू गया था. वहां उसने अपने साहब से मुलाकात की. तो साहब ने उससे कहा कि मुंशी से मिल लो. जब वह मुंशी सकेंद्र और तुलसी से मिला तो उन्होंने उससे कहा कि ड्यूटी कमांड लेने के लिए 10 हजार रुपये देने होंगे.

Continue reading

पलामू में ACB की कार्रवाई, होमगार्ड कार्यालय का मुंशी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Palamu News :  साकेश कुजूर पर होमगार्ड में ड्यूटी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 10-10 हजार रुपये मांगने का आरोप है,  एक वादी ने इस संबंध में ACB से शिकायत की थी. शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और मुंशी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Continue reading

Palamu News : विधायक आलोक चौरसिया ने मासूम के इलाज को दिलवाए ₹50 हजार

Palamu News: मासूम अंकुश के इलाज के लिए परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक आलोक चौरसिया ने परिवार को सहायता राशि दिलाने की पहल की.

Continue reading

Palamu News : सत्ता पाने के लिए देश की जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस- अर्जुन मुंडा

Palamu News: अर्जुन मुंडा ने संसद में मॉक पार्लियामेंट के आयोजन पर भी सवाल उठाए. कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, जहां जनता के प्रतिनिधि जनता की समस्याओं को उठाते हैं.

Continue reading

Palamu News : मेदिनीनगर में दिनदहाड़े महिला से 4 लाख की लूट, रुपयों से भरा झोला छीन अपराधी फरार

Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी ललिता देवी अपने पति भोला साव के ऑपरेशन और मजदूरी भुगतान के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान उनके ससुर बाजार में सब्जी खरीदने चले गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही