Search

पलामूः विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल के जरिए दिखाया हुनर

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित डायट परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ. इसमें जिले के 21 प्रखंडों से आए 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, रोबोटिक्स, जल संरक्षण, कृषि, योग व आधुनिक प्रौद्योगिकी से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर अपना हुनर दिखाया.
 
प्राचार्य अमृता सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता को विकसित करती हैं. प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यालयों में नवाचार, प्रयोगधर्मी शिक्षण और परियोजना आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है.

 

 


सामाजिक विज्ञान (कक्षा 6–8) की प्रदर्शनी में राजकीय मध्य विद्यालय पथरियाडी को प्रथम, केजीबीवी पाटन को द्वितीय व स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कुंभी खुर्द को तृतीय स्थान मिला. कक्षा 9–12 में पीएम श्री केजीबीवी हरिहरगंज प्रथम, केजीबीवी छतरपुर द्वितीय व उच्च विद्यालय सिक्की कला तृतीय स्थान पर रहा.

 

विज्ञान (कक्षा 9–12) में पीएम श्री केजीबीवी पांकी प्रथम, केजीबीवी लेस्लीगंज द्वितीय व राजकीय हाई स्कूल तरहसी तृतीय स्थान पर रहा. वहीं विज्ञान (कक्षा 6–8) में राष्ट्रीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमान प्रथम, स्टार्स +2 उच्च विद्यालय रामगढ़ द्वितीय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरमूसी तृतीय स्थान पर रहा. पीएम श्री छतरपुर व पीएम श्री पाटन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp