Search

कोयला क्षेत्र

Bokaro News : बरमसिया में दुकान का ताला तोड़कर एक लाख के सामान की चोरी

Bokaro News : चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान का ताला टूटा देखा. उन्होंने तत्काल दुकान मालिक मो तैय्यब अंसारी को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और बरमसिया ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी.

Continue reading

Bokaro News : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल, भर्ती

Bokaro News : घायलों की पहचान बनगड़िया ओपी क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी अजीत राजवार (24), शंकर महतो (25) और लालजी प्रसाद महतो (26) के रूप में हुई है. अजीत राजवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शंकर महतो और लालजी प्रसाद महतो का इलाज बिजुलिया स्थित अस्पताल में चल रहा है.

Continue reading

Dhanbad News : आंगनबाड़ी केंद्रों में चावल-दाल से बनाई भगवान गणेश की आकर्षक आकृति

Dhanbad News : आंगनबाड़ी सेविकाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न चावल, दाल व पौष्टिक सामग्रियों का उपयोग कर भगवान गणेश की आकर्षक आकृति तैयार की. इसके जरिए बच्चों को खेल-खेल में अनाजों के पोषक तत्वों और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी.

Continue reading

Bokaro News : मोती दिखाकर ठगी करने वाला धराया, सोने की चेन व बाली बरामद

Bokaro News : ठगों ने महिला से कहा कि अपने गले की चेन और कान की बाली जमीन पर रख दो और आंख बंद कर ॐ का उच्चारण करो. एक मिनट में माता के दर्शन होंगे और मोती फ्री में मिल जाएगा. महिला के आंख बंद करते ही दोनों व्यक्ति सोने की चेन व कान का बाली लेकर भागने लगे.

Continue reading

Railway News : रांची-आनंद विहार व सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, जानें नई तारीखें

Ranchi/Dhanbad News : इसी तरह गाड़ी संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इसका परिचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर,  इसके बाद 7 दिसंबर से 14 दिसंबर और 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक किया जाएगा.

Continue reading

Dhanbad News : विधायक जयराम महतो को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Dhanbad News : इससे पहले अदालत ने जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केस डायरी की मांग की थी. सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी, जिसका अपर लोक अभियोजक सतेंद्र नाथ राय ने विरोध किया था.

Continue reading

Dhanbad News: बेटा के प्रेम विवाह से नाराज पिता बना हत्यारा, बहू की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

Dhanbad News: युवती का सिर कटी लाश मिलने का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि प्रेम विवाह में युवती की जान चली गई. उसकी हत्या की साजिश उसके ससुर ने रची, और पहचान छुपाने के लिए उसका सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने मृतका की मौसी की सहेली समेत 4 लोगों को गिरफ्तार है.

Continue reading

Breaking : वासेपुर में बंटी खान पर हमला, पुलिस के सामने ही लोगों ने की मारपीट

Dhanbad News : बंटी खान को धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया था.पुलिस के अनुसार वह कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भागने की तैयारी में था.उड़ान भरने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.

Continue reading

Dhanbad News : महेशपुर कोलियरी में धंसी जमीन, मचा हड़कंप

Dhanbad News : भू-धंसान स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर घनी आबादी है. इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों को आशंका है कि यदि भू-धंसान का दायरा बढ़ा, तो आसपास के इलाके में भी खतरा उत्पन्न हो सकता है.

Continue reading

Bokaro News : नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर बनेगा सेक्टर 2-सी का दुर्गा पूजा पंडाल

Bokaro News : कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा. माता की आकर्षक प्रतिमा आसनसोल से मंगाई जाएगी.

Continue reading

Bokaro News : चोरी का दुस्साहस, ONGC के स्टोर रूम में दोबारा चोरी की कोशिश नाकाम

Bokaro News : मामले की शुरुआत 10 सितंबर 2026 को हुई, जब टेस्टिंग सुपरवाइजर बीरजू कुमार ने स्टोर रूम से सामान गायब होने की सूचना कनिष्ठ अभियंता शुभम गुप्ता को दी. छानबीन के बाद भी सामान न मिलने पर 11 सितंबर को गोमिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई

Continue reading

दुबई निकलने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी, कोलकाता में पुलिस ने दबोचा

Dhanbad News: बताया जा रहा है कि धनबाद पुलिस को बंटी खान के कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की. इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का दावा है कि वह कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई जाने की कोशिश में था.

Continue reading

Bokaro News: तिलैया में 30 बोतल अवैध शराब के साथ कार जब्त, कार छोड़कर दोनों तस्कर फरार

Bokaro News: पुलिस के मुताबिक, रविवार को लगभग 11 बजे दिन में गुप्त सूचना मिली की कि जगरेश्वर विहार के तिलैया ग्राम होते हुए रेलवे ओवरब्रिज से एक सिल्वर रंग की अल्टो मारुति सुजुकी (JH10S-5378) से दो व्यक्ति अवैध नकली शराब बोरा में भरकर ले जा रहा है.

Continue reading

Bokaro News: जैनामोड़ से फुसरो तक बनेगी 15.9 KM सड़क, विधायक ने निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Bokaro News: जयमंगल सिंह ने कहा कि चुनाव में जनता से किए गए वादों को विकास के धरातल पर उतारना ही हमारी पहली प्राथमिकता है. इस सड़क के बन जाने से जैनामोड़, फुसरो सहित पूरे बेरमो क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा.

Continue reading

Bokaro News: एक ही रात में चास के तीन बंद घरों से लाखों की चोरी, वारदात CCTV में कैद

Bokaro News: अवधेश कुमार, शंकर प्रसाद और उमेश कुमार अपने घर को बंद कर कहीं चले गए थे, तभी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली. हालांकि, पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें करीब 6 संदिग्ध नजर आ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही