Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चास में निकाय मतगणना में धांधली का आरोप, पुनर्मतगणना की मांग

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त से सरकार बौखला गई है और लोकतंत्र की हत्या करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त से सरकार बौखला गई है और लोकतंत्र की हत्या करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

 

साहू ने आरोप लगाया कि मतगणना में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को टूल किट बनाकर भाजपा समर्थित जीते हुए प्रत्याशियों को हराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि चाईबासा और चक्रधरपुर में सत्ता के दबाव में जीत का प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि चास में तीसरे राउंड में कथित रूप से धांधली कर कांग्रेस प्रत्याशी को आगे कर दिया गया.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने चास में पुनर्मतगणना की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मनमानी हुई तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे. उन्होंने मेदिनीनगर और देवघर सहित अन्य स्थानों पर भी मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्रों पर डटे रहने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही