Search

कोडरमा

Koderma News: SIR ड्यूटी से लौट रही महिला की मौत, सड़क पर ईंट-बालू का ढेर बना हादसे की वजह

Koderma News: हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखे जाने को हादसे की वजह बताया है.

Continue reading

कोडरमा में तीन नाबालिगों से मारपीट मामले 100 से अधिक अज्ञात ग्रामीणों पर केस

Koderma News : जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों ने पकड़ा था. इसके बाद देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. आरोप है कि भीड़ ने तीनों नाबालिगों को रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया और उनके साथ मारपीट की.

Continue reading

कोडरमा में गांजा तस्करी के मामले में दो दोषियों को 7-7 साल की सजा, 25-25 हजार जुर्माना

Koderma News: मामला कोडरमा (रेल) थाना कांड संख्या 32/2024 से जुड़ा है, जिसे अदालत में एनडीपीएस केस संख्या 08/2025 के रूप में दर्ज किया गया था. मामले में ओडिशा के गंजाम जिले के रहने वाले कुमारा गमंगा (27) और अबैता रायता (24) को आरोपी बनाया गया था. दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत दोषी ठहराया गया.

Continue reading

कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

Koderma : कोडरमा घाटी में मेघातरी कालीमंडा के पास रविवार की रात करीब 2.00 बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

Koderma News : दो दिन बाद भी नहीं मिला जहानाबाद के सागर का सुराग, पटना से पहुंची NDRF टीम

Koderma News : जानकारी के अनुसार, सागर अपने शिक्षक के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा आया था. वृंदाहा झरने में नहाने के दौरान तेज बहाव में वह डूब गया. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू की गई. लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण खोज अभियान में परेशानी आ रही है.

Continue reading

JSSC-CGL पेपर लीक : CID का कोडरमा में देर रात छापा, दो लोग हिरासत में

Koderma News : CID की टीम ने गोलवाढाब में कुछ लोगों से पूछताछ की. इस दौरान टीम दो लोगों को दो लोगों को अपने साथ ले गई. दोनों से रांची में पूछताछ किए जाने की बात सामने आ रही है.

Continue reading

Koderma News : बारिश बनी आफत, NH व सर्विस रोड तालाब में तब्दील, SDO की गाड़ी फंसी

Koderma News : कोडरमा सहित झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब बन गई है. हाईवे की एक लेन पूरी तरह पानी में डूब गई है.जबकि सर्विस रोड पर कई वाहन जलजमाव में फंस गए. इतना ही नहीं निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की गाड़ी भी पानी में फंस गई. कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया.

Continue reading

Koderma News : ड्यूटी के दौरान CISF सब इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Koderma News : श्याम सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे. वह केटीपीएस बांझेडीह में CISF सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. घटना की सूचना मिलने के बाद CISF के अधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं, यूनिट की ओर से उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.

Continue reading

Koderma News: विद्यालय में व्यवस्था बदहाल, कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Koderma News: विद्यालय में लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है. शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है. छात्रों से 1 महीने तक शौचालय साफ कराया गया और खाना भी बनवाया गया. कई बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ.

Continue reading

Giridih News : बाबा धाम से वापस लौट रहे कावरियों की वैन पलटी, 9 की हालत गंभीर

Giridih News : देवघर के बाबाधाम से जलाभिषेक कर अपने घर बिहार लौट रहे कावरियों से भरी वाहन मंगलवार सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के मचनियाटांड के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया के नीचे जा पलटी.

Continue reading

कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की साजिश नाकाम की, तीन गिरफ्तार, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल

Koderma News :  कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे चौथे अपराधी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है.

Continue reading

Koderma :  उदित यादव मौत मामले में मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर CID की एंट्री

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के छात्र उदित यादव की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब सीआईडी करेगी. सरकार की अनुशंसा के बाद सीआईडी ने मामले को टेकओवर कर लिया है.

Continue reading

Koderma : कांवरियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से अधिक घायल

जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार तड़के  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. बस में सवार श्रद्धालु नेपाल के रोतहट जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

Continue reading

कोडरमा पुलिस व IB की संयुक्त कार्रवाई. सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फैलाने के आरोप में 5 हिरासत में

जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और कोडरमा पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को हिरासत में लिया है. इन पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर भड़काऊ ऑडियो और अन्य सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने का आरोप है.

Continue reading

BREAKING: कोडरमा के चर्चित मिठाई दुकान में GST इंटेलिजेंस का छापा

जीएसटी इंटेलिजेंस ने कोडरमा के कन्हैया कंफेक्शनर के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित इस मिठाई दुकान में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा सर्वे किया जा चुका है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही