Search

 
 
 

झारखंड विस : स्पंज आयरन फैक्ट्री को घनी आबादी से हटाने की मांग, कोडरमा विधायक ने उठाया मुद्दा

विधायक नीरा यादव ने झारखंड विधानसभा में कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास संचालित स्पंज आयरन फैक्ट्री से हो रहे कथित प्रदूषण का मामला उठाया. उन्होंने इस फैक्ट्री को घनी आबादी से हटाने की मांग की.
 

Ranchi : विधायक नीरा यादव ने झारखंड विधानसभा में कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास संचालित स्पंज आयरन फैक्ट्री से हो रहे कथित प्रदूषण का मामला उठाया. उन्होंने इस फैक्ट्री को घनी आबादी से हटाने की मांग की. 

 

विधायक ने कहा कि रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे के पास स्थित इस फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने उद्योग विभाग से मिले जवाब पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गलत जानकारी दी है. 

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

इस पर मंत्री संजय यादव ने बताया कि फैक्ट्री घनी आबादी से कितनी दूरी पर है, इसकी जांच के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई गई है.  उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि सदन जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होगा तो नई कमेटी गठित की जाएगी. 

 

नीरज यादव ने सदन में कहा कि गलत जानकारी देना गंभीर मामला है और यदि किसी अधिकारी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मामले को लेकर सदन में कुछ देर तक बहस होती रही और सरकार ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही