नीट (NEET) री-एग्जामिनेशन रविवार, 21 जून को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित हुआ. परीक्षा रविवार की दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक निर्धारित थी. जबकि प्रवेश प्रक्रिया 1:30 बजे बंद कर दी गई. पिछली परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण रद्द होने के बाद इस बार परीक्षा को लेकर छात्रों पर मानसिक दबाव साफ दिखा. नीट री-एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
ताजा खबर
झारखंड में दो सीटों पर हुए राज्य सभा चुनाव का परिणाम सामने आया है. जहां निर्दलीय प्रतयाशी परिमल नाथवानी ने जीत अपने नाम कर लिया वहीं दूसरी तरफ जेएमएम प्रत्याशी बैधनाथ राम चुनाव जीते है. इस चुनावी मैदान में तीन प्रत्याशी उतरे थे. जेएमएम की तरफ से बैधनाथ राम और कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा व निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी मैदान में थे. 5 बजे के बाद जब मतगणना हुई और परिणाम की धोषणा की गई. उसके बाद एनडीए के तमाम विधायक जय श्री राम के नारे लगाते दिखे, वहीं दूसरी तरफ जेएमएम के विधायक ने जय झारखंड की उद्घोषणा की.
राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. एनडीए ने अपने विधायकों को होटल रेडिसन ब्लू में ठहराकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. राज्यसभा की दो सीटों के लिए इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा उम्मीदवार हैं. जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं. जबकि एनडीए के पास 24 विधायक हैं. राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 28 प्रथम वरीयता वोट की जरूरत होती है.
Giridih: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में 10-11 जून की रात साइबर थाना की टीम ने आरोपी चूरामन मंडल को गिरफ्तार करने के लिए में छापेमारी करने पहुंची. कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया. पथराव के दौरान पुलिस कर्मीयों के साथ धक्का- मुक्की भी की, साथ ही भीड़ ने सरकारी वाहन पर पथराव कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस का कहना है कि, सरकारी काम में बाधा डालने और पथराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
झारखंड के व्यावसायिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया. राज्य के कई जिलों से शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने नियमितीकरण और नौकरी की सुरक्षा की मांग उठाई. शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग की. उनका कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा.
नगड़ी आंदोलन में आदिवासी किसानों ने भयंकर बारिश में भी अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे. घेराव के दौरान जितने भी आदिवासी नेता ने आंदोलन के नाम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात करते दिखाई दे रहे थे, उनमें से एक भी नेताओं को नगड़ी आंदोलन दौरान नहीं देखा गया. अपने जल,जंगल जमीन के हक के लिए बारिश में भी डट कर खड़े रहे.
SPT CNT ACT के उल्लंघन करते हुए जमीन का अवैध हस्तांतरण किए जाने का आरोप मिशन चर्च वाशी पर लगाया गया. बिष्णु साहू ने झारखंड हाई कोर्ट में मामला दायर किया, उनका आरोप है कि GEL चर्च और RC मिशन के द्वारा गुमला,खूंटी और सिमडेगा सहित कई जिलों में बड़ी मात्रा में सरना धर्मियों का हस्तांतरण किया गया.
मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारी को पहले से ही बौरिकेडिंग कर रोक दिया गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार से सम्मान व हक देने और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद की मांग की. आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड आंदोलन के संघर्ष और बलिदान की बदौलत ही राज्य का गठन हुआ और आज सत्ता में बैठे लोग भी उसी आंदोलन की देन है.आंदोलनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन और आंदोलनकारियों ने मिलकर अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया था. मुख्यमंत्री के भीतर भी एक आंदोलनकारी का खून दौड़ता है, इसलिए उन्हें आंदोलनकारियों की आवाज सुननी चाहिए.
आदिवासी समाज के लोग Delimitation, Delisting और Displacement के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं.
गर निगम के विजिलेंस टीम ने मंगलवार को कर्बला चोक से बहुबाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए.इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों समेत दर्जनों पुलिस फोर्स की सुरक्षा में सड़क किनारे अवैध तरीके से चलाए जा रहे दुकानों को हटाया गया.नगर टीम ने जेसीबी लगाकर घुंटी को तोड़ दिए.इसके साथ ही नगर निगम की कर्मियों ने तिरपाल,होटल के चुलहा, तिरपाल ओन द सपोट हटाए गए.
Raqnchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुरे झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है. मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है.
Giridih: सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार रात को परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। कबरीबाद माइंस के समीप हुई इस कार्रवाई में एक दर्जन बाइक जब्त कर ली गईं. तस्करों ने 500 मीटर से अधिक लंबी सुरंगें बनाकर कोयला निकाला था. खनन के बाद कोयला तस्करी के लिए 50 से ज्यादा बाइक मौके पर पहुंच चुकी थीं. सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा. अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर बाइक लेकर भाग निकले, जबकि 12 बाइक मौके पर छूट गईं.
Ranchi: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत असुर हड्डी और डूबा के जंगलों में लिथियम के संभावित भंडार को लेकर हलचल तेज हो गई है. Geological Survey of India (GSI) द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जंगलों और पहाड़ी इलाकों में ड्रिलिंग कर सर्वेक्षण किया गया है. सर्वे पूरा होने के बाद सभी ड्रिलिंग प्वाइंट को GSI ने चिन्हित करते हुए सील कर दिया है. ड्रिलिंग प्वाइंट पर की गई मार्किंग और सीलिंग के बाद इलाके में लिथियम भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, इस संबंध में GSI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इधर, संभावित खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखी हैं. उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में खनन कार्य शुरू होता है, तो पहले उन्हें उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास की गारंटी दी जाए. साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को होने वाले नुकसान को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाई जाए.
Ranchi: अटल-आडवाणी की पार्टी के 46 वर्ष पूरे, 2014 में भाजपा को मिला पीएम मोदी के रुप में चमकदार चेहरा, झारखंड भाजपा ने इस दौर में कई बदलाव देखा, डोमिसाईल मैन बाबूलाल मरांडी से लेकर कड़क अंदाज रघुवर दास के नेतृत्व में गुजरी भाजपा के सामने आज सत्ता में वापसी की चुनौती है
Ranchi: पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा प्वक्ता प्रतुल शाहदेव ने लाइव लगातार की सहयोगी श्रेया सुमन से खास बातचीत की .