Search

रांची : एक घर, तीन ज़िंदगियां और कर्ज का बोझ, रांची की दर्दनाक कहानी

राजधानी रांची से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से जूझ रहे एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है.जानकारी दें की, यह मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित आवास संख्या 245 का है, जहां रविवार रात मां, बेटा और बेटी ने एक साथ डिप्रेशन की दवा खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि तीनों ने करीब सत्रह-सत्रह पत्ती डिप्रेशन की दवा एक साथ खा ली थी. हालांकि दवा का असर पूरी तरह नहीं होने के कारण सोमवार सुबह बेटे मिहिर शेखर की नींद खुल गई, जिसके बाद उसने घर के ड्राइंग रूम में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही