Search

जमशेदपुर

Jamshedpur News : निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, दोनों शूटर भी दबोचे गए

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस को कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी मिली है. पुलिस टीम ने हत्याकांड से जुड़े सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बोनस पर जल्द लग सकती है मुहर, इस हफ्ते समझौते की उम्मीद

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बोनस पर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है. प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता के बाद उम्मीद बढ़ी है कि इसी सप्ताह बोनस समझौते पर सहमति बन सकती है.

Continue reading

Baharagora News : रांगडो पुलिया पर हादसे की आशंका ,ग्रामीणों ने उठाई तत्काल मरम्मत की मांग

Baharagora News : नेडरा, गामारिया, महुलबरई, बतबती, शालझाटिया और चित्रेश्वर समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ खंडामौदा उच्च विद्यालय व बहरागोड़ा कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं का आवागमन पूरी तरह संकट में पड़ गया है.

Continue reading

Jamshedpur News: बंद स्कूटी को ठेलने के बहाने महिला के साथ चोरी,नकदी व ATM कार्ड लेकर फरार

Jamshedpur News :महिला को उस समय युवक पर कोई शक नहीं हुआ. वह स्कूटी लेकर घर की ओर चली गई. कुछ देर बाद जब उसने अपना पर्स देखा तो उसमें रुपये और ATM कार्ड नहीं थे. इसके बाद उसे समझ आया कि उसके साथ चोरी हो गई है.

Continue reading

Jamshedpur News: परसुडीह के युवक का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Jamshedpur News :पुलिस ने बानाकटा इलाके से सिकंदर का शव बरामद किया. शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली. पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

Continue reading

Jamshedpur News : ऑटो चालक से मारपीट व हवाई फायरिंग के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur News : संजय प्रसाद के अनुसार, वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कीताडीह गये थे. वहां से लौटने के दौरान त्रिमूर्ति चौक के पास निहाल तिवारी ने उसे रोका. इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. संजय का आरोप है कि निहाल ने विवाद बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट की. इसके बाद पिस्तौल निकालकर हवा में गोली चलाने का आरोप है.

Continue reading

जुगसलाई में गोली चलने की खबर से हड़कंप, पुलिस को नहीं मिला खोखा, फायरिंग की पुष्टि नहीं

Jamshedpur News : जानकारी के मुताबिक उज्ज्वल ठाकुर जुगसलाई चौक बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बैठे थे. इसी दौरान उनके छात्र शुभम ठाकुर स्कूटी से वहां पहुंचे. उज्ज्वल को देखते ही शुभम ने अपनी स्कूटी रोक दी और दोनों आपस में बातचीत करने लगे.

Continue reading

Jamshedpur: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Baharagora: घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खण्डामौदा गांव निवासी 34 वर्षीय जयंत पाईकिरा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है.

Continue reading

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए बोलेरो वाहन, पेट्रोलिंग होगी मजबूत

Jamshedpur News :जमशेदपुर पुलिस को  को 40 नए बोलेरो वाहन मिले हैं. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया.

Continue reading

Jamshedpur News : सरयू राय बने IIBM व जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान समूह के मुख्य संरक्षक

Jamshedpur News :पटना के ज्ञान भवन में संस्थान का 48वां वार्षिक समारोह आयोजित किया गया. इसमें संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षाविद और मंडल के सदस्य शामिल हुए. सरयू राय ने पटना साइंस कॉलेज से भौतिकी में एमएससी की पढ़ाई की है.

Continue reading

Jamshedpur News : गोविंदपुर में कुएं से अधेड़ का शव बरामद

Jamshedpur News : गोविंदपुर स्थित एक कुएं में एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय फूलचंद उर्फ सोना प्रमाणिक के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में CT Scan व MRI मशीन नहीं, मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर

Jamshedpur News : स्वास्थ्य मंत्री ने एमजीएम अस्पताल के दौरे के दौरान सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाने का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद अब तक दोनों मशीनें अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो सकी हैं. अस्पताल में सरकारी मशीन लगाने के लिए जगह पहले ही तय की जा चुकी है. सीटी स्कैन के लिए निर्धारित स्थान पर फिलहाल एक निजी कंपनी की मशीन लगी हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News: पियाजियो सर्विस सेंटर पर लापरवाही के आरोप, चालकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

Jamshedpur News :वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ रोजमर्रा के काम में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Continue reading

Tata Steel : वरिष्ठ अधिकारियों का प्रमोशन, विजिलेंस समेत कई विभागों में नई तैनातियां

Jamshedpur News : अमित कुमार घोष को रिफैक्टरीज टीएसएम के मैनेजर पद से प्रमोट कर एरिया मैनेजर, रिफ्रैक्टरी मिल्स एंड किल्स टीएसएम बनाया गया है. वो मेरामंडली से काम करेंगे. अविनाश सिंह को रिफ्रैक्टरी टेक्नोलॉजी ग्रुप के सीनियर मैनेजर पद से पदोन्नत किया गया है. उन्हें एरिया मैनेजर आरटीजी, स्टील एंड मिल्स की जिम्मेदारी दी गई है. वह जमशेदपुर से कार्य करेंगे.

Continue reading

Jamshedpur News : 1 करोड़ इनामी असीम मंडल समेत छह माओवादियों के पोस्टर जारी

Jamshedpur News : नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश समेत छह वांछित माओवादियों के पोस्टर जारी किए हैं.  जारी पोस्टर में वांछित माओवादियों की तस्वीर के साथ उनके नाम और घोषित इनाम की राशि लिखी है. इनमें असीम मंडल उर्फ आकाश प्रमुख नाम है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही