Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ाः विराट हिंदू सम्मेलन 22 मार्च को, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिलेगी. विभिन्न गांवों से श्रद्धालु कलशयात्रा निकालकर सम्मेलन स्थल पहुंचेंगे.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 22 मार्च को भव्य 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन होगा. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को काली संघ मैदान में अरदेन्दु प्रहराज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन का आयोजन नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के समीप शाखा मैदान में किया जाएगा.


कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिलेगी. विभिन्न गांवों से श्रद्धालु कलशयात्रा निकालकर सम्मेलन स्थल पहुंचेंगे. इसके बाद वैदिक रीति से यज्ञ का शुभारंभ होगा. प्रतिष्ठित संतों के नियमित प्रवचन होंगे, जबकि स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. श्रद्धालुओं के लिए दोपहर के प्रसाद की समुचित व्यवस्था की जाएगी. सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए रामकृष्ण धाड़ा (पीरु) को संयोजक व अपूर्व सुंदर दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही