Search

सिमडेगा

Simdega News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

Simdega News : सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हिंदी एक सरल एवं सहज भाषा है. हम जिस प्रकार हिंदी बोलते हैं, उसी प्रकार उसे लिखने का भी प्रयास करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

Continue reading

Simdega News : विधायक ने कोलेबिरा में 3 सड़कों का किया शिलान्यास

Simdega News : विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंचनें में सुविधा मिलेगी.

Continue reading

Simdega News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से मामलों का निष्पादन

Simdega News: राष्ट्रीय लोक अदालत में सात बैचों में छह हजार से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य है. पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से सुलभ न्याय मिलने के साथ साथ ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ सहजता से मिल रहा है. पीडीजे ने बताया कि सस्ता और सुलभ न्याय पाने का लोक अदालत से बेहतर साधन कोई नहीं है.

Continue reading

Simdega News : VSK फाउंडेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 6 गिरफ्तार

Simdega News : मामला बानो और कुरडेग थाना क्षेत्र से जुड़ा है. स्थानीय ग्रामीणों ने थाने में एनजीओ VSK फाउंडेशन के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत की थी.

Continue reading

Simdega News : नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल बेनकाब, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Simdega News : एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं.

Continue reading

Simdega News: मोबाइल देखने को लेकर मां ने लगाई डांट, नाराज बेटे ने की खुदकुशी

Simdega News: जलडेगा थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर गुजरात में अपने माता पिता के साथ रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ता था. वह अक्सर मोबाइल देखता था. जिसके लिए उसकी मां उसे डांट कर पढ़ने के लिए बोलती थी.

Continue reading

Simdega News: सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई स्टोर से एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बरामद

Simdega News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के महावीर चौक स्थित पतंजलि आरोग्य चिकित्सालय में जांच के दौरान 100 प्रतिशत दूध बिस्किट सहित भ्रामक दावे वाले कुछ खाद्य पदार्थ बरामद किए. प्रतिष्ठान से पतंजलि लाल मिर्च पाउडर, पतंजलि काली मिर्च पापड़ एवं पतंजलि मैंगो ड्रिंक भी मिले, जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी. टीम ने खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया.

Continue reading

Simdega News: सिमडेगा की छात्राओं ने ICAR रांची का किया भ्रमण, कृषि व डीएनए तकनीक की ली जानकारी

Simdega News: छात्राओं ने संस्थान की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने छात्राओं को संस्थान के शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए आयामों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं. वहीं, वैज्ञानिक तन्मय कुमार साहू ने संस्थान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया.

Continue reading

Simdega News: सर्पदंश से युवती की मौत, ‘मृत’ घोषित होने के बाद शव में हरकत से मचा हड़कंप

Simdega News: सर्पदंश की शिकार 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद मंगलवार को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना ले जाए गए शव में परिजनों और ग्रामीणों ने हरकत महसूस होने का दावा किया.शव को आनन-फानन में दोबारा अस्पताल ले जाया गया. घटना को लेकर परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया

Continue reading

Simdega News: विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, हाथियों से बचाव को लेकर बांटे टॉर्च व पटाखे

Simdega News: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ग्रामीणों से हाथियों के विचरण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हाथियों से संबंधित समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

Continue reading

Simdega News: निर्माणाधीन कार्यस्थलों की सुरक्षा का पुलिस ने लिया जायजा

Simdega News: कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री एवं मशीनरी की सुरक्षा, रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बाहरी लोगों की आवाजाही और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र समेत कई सुरक्षा पहलुओं की जांच की गई.

Continue reading

Simdega News: एसडीओ के बॉडीगार्ड की पत्नी को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Simdega News: एसडीओ सुमंत तिर्की सदर अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना. उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Simdega: डीसी कंचन सिंह की सक्रिय पहल से 25 हजार की सहायता, कैंसर पीड़ित अनिश का होगा इलाज

Simdega: सिमडेगा के उपायुक्त कंचन सिंह से अनिश मिंज की मां मुक्ति मिंज ने अपने पुत्र के कैंसर उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई. इस पर उपायुक्त ने तत्काल संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Continue reading

Simdega News : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

imdega News : सिमडेगा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन यौन संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त आदर्श डुंगडुंग को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.

Continue reading

Simdega: ‘ऑपरेशन विश्वास’ की कामयाबी, 128 लोगों को वापस मिले चोरी-गुम हुए मोबाइल

Simdega: सिमडेगा पुलिस की ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने सफलता पाई है. जिसके तहत चोरी और गुम हुए 128 मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. पुलिस केंद्र सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुरेश राव खोतरे ने वास्तविक मोबाइल मालिकों को उनके चोरी-गुम हुए मोबाइल वापस लौटाए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही