Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगाः एक एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट, एक गिरफ्तार

सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित टीम ने खंडानिशान गांव के भंडार टोली में छापेमारी कर करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट कर दी और खेती में प्रयुक्त सामग्री जब्त की.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित टीम ने खंडानिशान गांव के भंडार टोली में छापेमारी कर करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट कर दी और खेती में प्रयुक्त सामग्री जब्त की.


पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में गांव के अरुण धनवार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में अरुण धनवार व उदय मुंडा के खिलाफ बोलबा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मौके से कुदाल, पंप मशीन, पाइप, बाल्टी, गैलन, अफीम में चीरा लगाने के उपकरण, ब्लेड, प्लास्टिक सामग्री व एक स्मार्टफोन सहित अन्य सामान जब्त किया है.


छापेमारी में पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, केरसई थाना प्रभारी शशि शंकर कुमार सिंह, अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक सहित सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही