Search

चाईबासा

Chaibasa News: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का डीसी ने किया निरीक्षण, ई-कचरा वाहन को दिखाई हरी झंडी

Chaibasa News: पंचायतों के लिए रोस्टर तैयार कर घर-घर से प्लास्टिक एवं सूखे कचरे का नियमित संग्रहण किया जाए. वाहन के संचालन के लिए पंचायत राज मद से चालक की व्यवस्था करने तथा ग्रामीणों को स्वेच्छा से निर्धारित सहयोग शुल्क देने के लिए प्रेरित करने को भी कहा. इसके बाद उपायुक्त ने मटकोबेरा पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की.

Continue reading

Chaibasa News: दीपावली और धनतेरस को लेकर चक्रधरपुर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Chaibasa News: थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने शहरवासियों से दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें,

Continue reading

Chaibasa News : आनंदपुर में युवती ने कीटनाशक दवा खाकर दे दी जान

Chaibasa News: पति हरिनाथ लोहरा ने बताया कि गुरुवार को दोनों रोबोकेरा बाजार गए थे. वहां से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे दोनों घर में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई

Continue reading

Chaibasa News: दीपावली से पहले फूड सेफ्टी टीम एक्टिव, चलाया सघन जांच अभियान

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम चक्रधरपुर के विभिन्न दुकानों में जांच पड़ताल किया. निरीक्षण के दौरान मिठाई दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे बिक्री काउंटर पर मिठाइयों के निर्माण की तिथि एवं आवश्यक लेबल संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें.

Continue reading

Chaibasa News: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी में 5 गिरफ्तार, 82 लीटर शराब बरामद

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की बिक्री एवं निर्माण से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की गई.

Continue reading

Chaibasa News: गुरु गोष्ठी में पहुंचे डीसी, पात्र विद्यार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Chaibasa News: बुधवार को श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय, बड़ी बाजार, चाईबासा में आयोजित गुरु गोष्ठी में डीसी मनीष कुमार शामिल हुए. जहां उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक पहुंचाना सुनिश्चित करें.

Continue reading

Chaibasa News: टोकलो हाट बाजार में 15 नवंबर को स्थापित होगी बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा

Chaibasa News: 15 नवंबर को बिरसा जयंती के अवसर पर नई प्रतिमा स्थापित होगी. ग्रामसभा ने पुरानी प्रतिमा हटाकर आदिवासी पारंपरिक स्वरूप में नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा बदलने की प्रक्रिया अचानक शुरू नहीं हुई थी. इसके लिए 5 अगस्त 2026 को ग्राम मुंडा हरिचरण गागराई की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई थी.

Continue reading

Chaibasa News: मतदाता जागरूकता को लेकर ELC प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, 18 नवंबर तक होंगी गतिविधियां

Chaibasa News: जिले में 18 नवंबर 2026 तक विद्यालय/महाविद्यालय, विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

Continue reading

W.Singhbhum : 20 हाथियों के झुंड ने रातभर गांव में मचाया उत्पात, अगले सुबह खेत के पास मिला मृत हाथी

W.Singhbhum :  ग्रामीणों के अनुसार, 3 नवंबर की शाम करीब 20 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया था. हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश करते देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची. ग्रामीणों ने खुद ही हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने की कोशिश की.

Continue reading

Chaibasa News: झींकपानी-हाटगम्हरिया में गलत पार्किंग करने वाले 22 वाहनों पर कार्रवाई

Chaibasa News: मंगलवार शाम झींकपानी-हाटगम्हरिया सड़क पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि गलत एवं खतरनाक तरीके से वाहन पार्क करना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है.

Continue reading

Chaibasa News: लोकतंत्र हमारे देश की रीढ़ है, इसे बचाना जरूरी- चंपाई सोरेन

Chaibasa News: चम्पाई सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की रीढ़ है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कानून के विरोध में आंदोलन करना उचित नहीं है. संविधान में अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है.

Continue reading

Chaibasa News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा

Chaibasa News: जनता दरबार के दौरान प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. वहीं, जिन मामलों में विभागीय जांच अथवा आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करना अपेक्षित था, उन्हें संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के पास भेज दिया.

Continue reading

Chaibasa News: इलिगारा फाटक के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

Chaibasa News: हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के इलिगारा फाटक के समीप एक व्यक्ति का शव मिला है. स्थानीय ग्रामीणों ने इलिगारा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया.

Continue reading

Chaibasa News: चक्रधरपुर में SDO ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई-रोशनी दुरुस्त करने के निर्देश

Chaibasa News: सोमवार शाम  पोड़ाहाट की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख सीढ़ी घाट और थाना घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद के अधिकारियों को छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Chaibasa News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में टाटा स्टील की महिला कर्मचारी समेत दो घायल

Chaibasa News: संग्रामसाई न्यू फ्लैट निवासी सुषमा सांडिल स्कूटी से वीटी सेंटर जा रही थीं. इसी दौरान जोजोकैम्प निवासी जगमोहन जेराई विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में बाइक लेकर आया और मिडिल स्कूल के समीप उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही