Search

 
 
 

चाईबासा : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ सारंडा जंगल के कुमडीह और कोलबोंगा इलाके में हुई है.
 

Chaibasa :  जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. यह मुठभेड़ सारंडा जंगल के कुमडीह और कोलबोंगा इलाके में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार,  मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में गोलियों की आवाज गूंज उठी. फायरिंग की आवाज से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है. 

 

नक्सलियों का दस्ता मौजूद होने की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि सारंडा जंगल में नक्सलियों का एक दस्ता मौजूद है. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान सुरक्षा बलों को देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

 

CRPF DG ने किया था चाईबासा दौरा

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सीआरपीएफ के डीजी ने चाईबासा का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही