Search

उत्तरी छोटानागपुर

Hazaribagh: चौपारण में अफीम तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक तस्कर घायल, दो गिरफ्तार

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के हथिया बाबा मंदिर के आसपास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियार के साथ मौजूद हैं और नशीले पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं. सूचना के आधार पर चौपारण थाना पुलिस ने थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में छापेमारी की.

Continue reading

Giridih News : पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी की पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे वैभव ने दी मुखाग्नि

Giridih News : पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. प्रभा शाहाबादी लंबे समय से बीमार थीं. शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया.

Continue reading

Giridih: ‘आपका मोबाइल फिर से आपका’, 112 लोगों को लौटाए गए गुम मोबाइल

Giridih: नए पुलिस लाइन स्थित मल्टीपरपस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े 112 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए. पुलिस की तकनीकी टीम और थाना पुलिस के प्रयास से मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंपा गया.

Continue reading

Hazaribagh News : बरही में गोली लगने से युवक गंभीर, रिम्स रेफर

Hazaribagh News : युवक की पीठ में गोली लगी थी, जो पेट की तरफ से आर-पार निकल गई. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

Continue reading

हजारीबाग में प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज, सात जिलों के 1288 खिलाड़ियों की भागेदारी

Hazaribagh: तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय आयोजन में सात जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, चतरा, बोकारो व गिरिडीह से लगभग 1288 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. 31 अगस्त तक होने वाले इस महोत्सव में खिलाड़ी एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

Continue reading

Hazaribagh News : लकड़ी लदे ट्रैक्टर से टकराई वंदे भारत ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Hazaribagh News : रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग जिले में दुर्घटना का शिकार हो गई. यह चरही व बेस रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पार कर रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर-से टकरा गई.

Continue reading

Chatra News :  मवेशियों से लदा पिकअप पलटा, 15 की मौत. चालक-उपचालक फरार

Chatra News :  वाहन में क्षमता से अधिक संख्या मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर पंचमो जंगल के पास करीब चार बजे वाहन पलट गया. घटना के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए.

Continue reading

Giridih News: ग्रामीणों ने मनाया वृक्ष रक्षाबंधन, पेड़ों की रक्षा का लिया संकल्प

Giridih News: गिरिडीह वन प्रक्षेत्र की ओर से कोवाड़ एवं गंगापुर में आसपास के ग्रामीणों, वन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया.

Continue reading

Giridih News : पोल्ट्री फार्म से लाखों की चोरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih News : हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव स्थित पोल्ट्री फार्म से लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गई थी. पुलिस एक आरोपी किरणदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

CISF की कार्रवाई: हजारीबाग में फिर 113.32 टन अवैध कोयला जब्त

Hazaribag News: सीआईएसएफ ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया है कि 27 अगस्त को हुई छापेमारी की कार्रवाई वरिष्ठ कमांडेंट विवेक शर्मा के नेतृत्व में की गई है. छापेमारी में उप कमांडेंट सुरेश व सहायक कमांडेंट संजीव कुमार मीणा के अलावा जवान शामिल थे. सीआईएसएफ के दौरान पूरे इलाके में ड्रोन कैमरों व जमीनी स्तर पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Continue reading

JPSC-JSSC भर्ती घोटाला : गिरिडीह में CID की दबिश, ASO समीर उर्फ शालू हिरासत में

Giridih News : जानकारी के अनुसार समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था. रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने परिवार के साथ बेंगाबाद चौक स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान रांची से पहुंची CID की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान पर छापेमारी की और समीर को हिरासत में लेकर अपने साथ रांची ले गई.

Continue reading

Chatra: उफनती नदी पार कर रहे 3 युवक मझधार में फंसे, पुलिस ने बचाई जान

Chatra: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को गेरुआ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से तीन युवक तेज बहाव के बीच फंस गए. इस दौरान उनकी दो बाइक भी नदी की तेज धार में बह गईं. घटना टंडवा स्थित गेरुआ नदी पर बने पीपा पुल की है. जानकारी के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के बावजूद दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने नदी पार करने का प्रयास किया.

Continue reading

Ramgarh News : 13 दिन से लापता दिहाड़ी मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद

Ramgarh News : रामगढ़ के कोयरीटोला इलाके में बंद क्षतिग्रस्त मकान से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. शव की पहचान पारसोतिया निवासी गोपाल के रूप में हुई.

Continue reading

Hazaribagh: प्रदीप प्रसाद ने विद्यालय में किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Hazaribagh: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राजकीय मध्य विद्यालय, दारू के परिसर में पौधारोपण किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.

Continue reading

Ramgarh: ITI गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

Ramgarh News: रामगढ़ जिला प्रशासन, पीवीयूएनएल पतरातू व झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ आईटीआई गोला में किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही