Search

 
 
 

रामगढ़ः सामान्य प्रेक्षक ने डिस्पैच सेंटर, वज्रगृह व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने कॉलेज परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य योजनाबद्ध व समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सामान्य प्रेक्षक राजेश प्रजापति शुक्रवार को रामगढ़ महाविद्यालय, पहुंचे. उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर, वज्रगृह व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 

 

सामान्य प्रेक्षक ने कॉलेज परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य योजनाबद्ध व समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान से पहले सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही