Search

दक्षिण छोटानागपुर

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण मामले में कोलकाता से 5 आरोपी अरेस्ट

Chatra News: जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार अपने सहपाठियों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ यूनिवर्सिटी के गेट के पास खड़े थे. इसी दौरान जूनियर छात्र लक्की राज से अमरदीप की किसी बात को लेकर बहस हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया.

Continue reading

Gumla News : संत अर्नोल्ड स्कूल तुरबुंगा ने जीता फादर जे बकार्ट बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Gumla News : पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है प्रतिभाओं को मंच, अवसर और उचित मार्गदर्शन देने की. ऐसी प्रतियोगिताएं बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर देती हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर और मजबूत बनना चाहिए.

Continue reading

झारखंड चैंबर चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 38.71 प्रतिशत मतदान, 1,600 मतदाताओं ने डाले वोट

Ranchi News : इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4,133 है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा समय बीतने के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहा है. दोपहर 12 बजे तक जहां केवल 501 वोट पड़े थे, वहीं अगले तीन घंटों में मतदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और 1,000 से अधिक नए वोट डाले गए. केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक और बैलेट दोनों माध्यमों से वोटिंग सुचारू रूप से जारी है.

Continue reading

मेडल जीतने वाली बेटी के हाथ में झाड़ू, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर उठाए सवाल

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं, खासकर आदिवासी बच्चों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस बेटी ने राज्य के लिए मेडल जीते, आज उसके हाथ में मेडल की जगह झाड़ू है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताया. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि खेल आयोजनों के दौरान ई-रिक्शे में डीजल भरवाने से लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के प्रचार-प्रसार पर खेल विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है.

Continue reading

JSSC-CGL फर्जीवाड़े में देवघर से सचिवालय का क्लर्क गिरफ्तार, दो दर्जन अभ्यर्थियों की सेटिंग का आरोप

Deoghar News: बताया जा रहा है कि सुधाकर यादव मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह वर्ष 2018 से रांची सचिवालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था. पूछताछ में उसने बताया कि उसका तबादला दुमका हो गया था, जिसके बाद वह देवघर में रह रहा था. पुलिस को आशंका है कि आरोपी को जांच एजेंसी की कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी.

Continue reading

Ranchi News : स्कूल जाने की बात कहकर दोस्तों के साथ फॉल पहुंचा छात्र, पानी में डूबने से मौत

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, निलेश शनिवार सुबह करीब दस दोस्तों के साथ चार बाइक से रिमिक्स फॉल पहुंचा था. बताया जा रहा है कि दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद सभी फॉल में नहाने लगे. इसी दौरान निलेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देखकर साथियों ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उसकी तलाश शुरू की.

Continue reading

Deoghar News : फर्जी कस्टमर केयर बन ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : गिरफ्तार आरोपियों में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ निवासी कन्हैया कुमार दास (18), समीर कुमार दास (19), करौं थाना क्षेत्र के जागाडीह निवासी रूपलाल कुमार पोद्दार (29) और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी मो. सलीम अंसारी (26) शामिल हैं.

Continue reading

SIR में नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 15 सितंबर

Ranchi News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पात्र नागरिक ECINET के माध्यम से या अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं. जिन युवाओं की अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उन्हें भी 15 सितंबर तक आवेदन करने की अपील की गई है. के. रवि कुमार ने कहा कि SIR के तहत तैयार मतदाता सूची को भविष्य के लिए स्थायी दस्तावेज के रूप में संधारित किया जाएगा.

Continue reading

झारखंड पुलिस के 386 जवानों की अंतिम वरीयता सूची जारी, आपत्तियों के निपटारे के बाद जैप मुख्यालय ने प्रकाशित की सूची

Ranchi News: जारी सूची में आदिम जनजाति वर्ग से जुड़े जवानों को वरीयता क्रम में स्थान दिया गया है. इसमें दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं.

Continue reading

चैंबर चुनाव में वोटिंग जारी: दोपहर 12 बजे तक 501 मतदाताओं ने किया मतदान

Ranchi News : मतदान केंद्र पर बनाए गए काउंटरों पर व्यापारी कतारबद्ध होकर वोट डाल रहे हैं. मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई बैलेट पेपर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग दोनों ही माध्यमों से प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है. पुख्ता तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था के चलते मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

Continue reading

झारखंड के Private Healthcare का Dark Side: 22 लाख का इलाज, Hospital का Licence Suspend, Clinics पर कार्रवाई

Ranchi News: सबसे ताजा मामला रांची के Tulip Hospital का है. 12 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का Licence विस्तृत जांच पूरी होने तक Suspend कर दिया. मामला मरीज के परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार और भुगतान से जुड़े विवाद का है. विभाग ने अस्पताल में नए OPD Registration, नए IPD Admission और नई Elective Surgery पर रोक लगा दी है.

Continue reading

यात्रियों के लिए राहत: रांची समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी

Ranchi News : ट्रेन संख्या 02877 रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी. इसका संचालन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा.

Continue reading

Lagatar Impact : पूर्व नक्सलियों के भी बनेंगे पहचान पत्र, DGP ने दिए जांच के आदेश

Ranchi News : डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एक टीम गठित कर जांच का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी पत्र लिखकर जरूरी सुधार करने के लिए कहा जा चुका है.

Continue reading

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल ने उठाए सवाल

Ranchi News : मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मामले में जिन लोगों से पूछताछ हो रही है, वे यदि किसी हाईप्रोफाइल नेता, अधिकारी या बिचौलिये के माध्यम से रिश्वत के लेन-देन और उनकी संलिप्तता की जानकारी देते हैं, तो कथित तौर पर बयानों से उन हिस्सों को हटाया जा रहा है.

Continue reading

चैंबर चुनाव में गहमागहमी : मतदाताओं को रिझाने के आरोप में दो प्रत्याशियों के बीच हुई खींचतान

Ranchi News : विवाद की शुरुआत तब हुई जब दामोदर कसेरा पर राजेश महतो के पक्ष के मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने का प्रयास करने का आरोप लगा. इस बात की जानकारी मिलते ही राजेश महतो के कार्यकर्ता और समर्थक आक्रोशित हो गए. दोनों गुटों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल काफी गरम हो गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही