Search

 
 
 

चैम्बर भवन में सिक्का मेला, व्यापारियों को मिले 10 हजार रुपए तक के सिक्के, चिल्हर की न होगी दिक्कत

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा केनरा बैंक के सहयोग से चैम्बर भवन में सिक्का मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में 1, 2, 5 एवं 20 रुपये के सिक्कों का वितरण बड़ी संख्या में व्यापारियों के बीच किया गया. प्रत्येक व्यापारी को 10 हजार रुपये मूल्य के सिक्के उपलब्ध कराए गए.
 

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा केनरा बैंक के सहयोग से चैम्बर भवन में सिक्का मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में 1, 2, 5 एवं 20 रुपये के सिक्कों का वितरण बड़ी संख्या में व्यापारियों के बीच किया गया. प्रत्येक व्यापारी को 10 हजार रुपये मूल्य के सिक्के उपलब्ध कराए गए.

 

सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस मेले में व्यापारियों के बीच खासा उत्साह देखा गया. बैंकिंग उप समिति की चेयरपर्सन निधि झुनझुनवाला ने कहा कि छोटे सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से दैनिक लेन-देन में काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने व्यापारियों की भारी मांग को देखते हुए जल्द ही पुनः सिक्का मेले के आयोजन की बात कही.

 

इस अवसर पर केनरा बैंक के अधिकारियों के साथ चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, बैंकिंग उप समिति की चेयरपर्सन निधि झुनझुनवाला एवं श्री कृष्णा अग्रवाल उपस्थित रहे.

 

चैम्बर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि छोटे सिक्कों की कमी के कारण व्यापारियों को दैनिक लेन-देन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए इस मेले का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही