Search

 
 
 

देवघर में थाना दिवस मनाने की शुरुआत, जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने की पहल

देवघर पुलिस आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से देवघर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में हर गुरुवार को 'थाना दिवस" का आयोजन करेगी. इसकी शुरुआत 19 मार्च से की गई.
 

Deoghar : देवघर पुलिस आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से देवघर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में हर गुरुवार को 'थाना दिवस" का आयोजन करेगी. इसकी शुरुआत 19 मार्च से की गई. थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं व शिकायतों जैसे साधारण भूमि विवाद, आपसी विवाद, सीमांकन से संबंधित शिकायत आदि का स्थानीय स्तर पर सुनवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.

 


इसके तहत अब हर गुरुवार को देवघर अनुमंडल के सभी थाना परिसर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक थाना दिवस आयोजित किया जाएगा. इसमें संबंधित थाना के प्रभारी, सीओ, अंचल निरीक्षक, अमीन व अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के वैसे मामलों को पहले से ही चिह्नित रखेंगे जिनका स्थानीय स्तर पर त्वरित निष्पादन हो सके. इस तरह के मामलों में थाना प्रभारी अपने स्तर से पूर्व से ही दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर या अन्य माध्यम से बुलाकर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही