Search

 
 
 

गोइलकेरा में दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या, 2 मासूम बच्चों के सामने मर्डर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में दंपती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बारा पंचायत के दोड़बो गांव स्थित चुरूदा वनग्राम में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
 

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में दंपती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बारा पंचायत के दोड़बो गांव स्थित चुरूदा वनग्राम में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

 

मृतकों की पहचान सोमा अंगरिया (45) और उनकी पत्नी जसमुनि अंगरिया (48) के रूप में हुई है. दोनों गांव से दूर वन क्षेत्र में रहकर जीवन यापन कर रहे थे. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

बताया जा रहा है कि दंपती के दो छोटे बच्चे (7 और 8 वर्ष) भी घर में मौजूद थे और घटना के समय वहीं सो रहे थे. इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, दोनों ने पहले जीवनसाथी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही