Search

Ranchi News | रांची न्यूज़

CISF का घूसखोर एकाउंटेंट करोड़पति निकला

Ranchi: सीबीआई द्वारा गिरफ्तार CISF का सीनियर अकाउंटेंट संतोष महतो करोड़पति है. उसके पास नकद राशि, जेवर के अलावा दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे के पास जमीन और फ्लैट भी है. उसके घर से मिले निवेश से संबंधित दस्तावेज की अभी जांच जारी है.

Continue reading

कानून की रक्षा करने वाले नियम तोड़े तो न्याय कहां मिलेगा, बाबूलाल ने पुलिस कार्रवाई पर बोला हमला

Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिस को कानून के दायरे में रहकर और तय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. मरांडी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Continue reading

Ranchi News: पुलिस ने रात में चलाया चेकिंग अभियान, चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच

Ranchi News: राजधानी रांची में देर रात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस की टीम ने सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की.

Continue reading

JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई, 4 सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में अनियमितता के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है.

Continue reading

खनिज अधिकार पर सियासी घमासान, JMM ने बाबूलाल से पूछा- कंपनियों की चिंता ज्यादा या झारखंड की?

Ranchi News : MMDR संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को लिखे पत्र पर JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पलटवार किया है.

Continue reading

Ranchi News : CISF के घूसखोर अकाउंटेंट तीन दिनों की रिमांड पर

Ranchi News : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने घूस लेते गिरफ्तार CISF के तीनों अकाउंटेंट को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है. सीबीआई ने सीनियर अकाउंटेंट संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंटेंट सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह को 48 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. संतोष के घर से 10 लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात जब्त किये गये थे.

Continue reading

रक्षा बंधन पर घर नहीं पहुंच सकी कांता और गीता, त्योहार पर संभालती रही ट्रैफिक व्यवस्था

Ranchi News : आज घर-घर में रक्षा बंधन का उल्लास है. बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं. माथे पर तिलक लगा रही हैं. आरती उतार रही हैं और मिठाई खिलाकर भाई की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं. लेकिन कई बहनें ट्रैफिक पोस्ट किशोर गंज चौक, राजभवन, एसएसपी आवास समेत अन्य चौक चौराहों के सामने ड्यूटी पर तैनात हैं.

Continue reading

बाबूलाल का राधाकृष्ण किशोर को जवाब- खनिज राजस्व घटा तो केंद्र नहीं, राज्य की नीतियां भी जिम्मेदार

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि MMDR संशोधन पूरे देश में एक समान लागू है. ऐसे में सिर्फ झारखंड सरकार को इससे परेशानी क्यों हो रही है, यह सवाल सरकार की मंशा पर खड़ा होता है. उन्होंने कहा कि केंद्र से राज्य का हक मांगना गलत नहीं है, लेकिन खनिज राजस्व में हो रहे नुकसान के लिए राज्य की नीतियों को भी देखना चाहिए.

Continue reading

फॉरेंसिक लैब नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से HC का इनकार

Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के विज्ञापन संख्या 10/2025 ( बैकलॉग) के तहत Assistant Director/Senior Scientific Officer, स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (SFSL) के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई.

Continue reading

Ranchi News : रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Ranchi News : भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनात्मक रहा. रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की.

Continue reading

रांची में मानसून से टूटी 18 किलोमीटर सड़कों का होगा कायाकल्प

Ranchi News : राजधानी रांची में सड़कों की स्थिति जल्द सुधरने वाली है. लगातार मानसूनी बारिश से जर्जर हुई 18 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत होगी. पथ निर्माण विभाग ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने का फैसला लिया है.

Continue reading

Ranchi News : आदिवासी एकता महाजुटान 30 अगस्त को, राजनीतिक पार्टियों को भी न्योता

Ranchi News : परिसीमन की प्रक्रिया में आदिवासियों की आरक्षित सीटों के प्रभावित होने की आशंका को लेकर 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान का आह्वान किया है. यह रैली विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा प्रस्तावित है.

Continue reading

CM ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं, कहा - बेटियां पढ़ेंगी तभी मजबूत होगा झारखंड

Ranchi News: मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज को मजबूत बनाने वाली जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि झारखंड की माताओं और बहनों का संघर्ष और योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है.

Continue reading

नामकुम अंचल की पूर्व CO, CI समेत 3 के खिलाफ FIR, ACB ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Ranchi News: तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा, CI  मनोज कुमार और दीपक कुमार शामिल है. इसकी जानकारी आज हाईकोर्ट को शपथ पत्र के माध्यम से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से दी गई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश शंकर की कोर्ट ने एसीबी का पक्ष जानने के बाद इस अवमानना याचिका को ड्रॉप कर दिया. एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा. वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता जेजे सांगा ने पक्ष रखा.

Continue reading

Ranchi News : ड्यूटी से गायब आरक्षी पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, ADG JAP से कार्रवाई की मांग

Ranchi News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची ने आईआरबी-05, गुमला के आरक्षी-142 चंद्रशेखर महतो के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई है. चंद्रशेखर महतो एसोसिएशन कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं. एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी जैप को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

Ranchi News:

Lagatar.in पर पढ़ें रांची की ताजा खबरें। राजनीति, अपराध, शिक्षा, व्यापार, ट्रैफिक, मौसम, सरकारी योजनाएं और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले।

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही