Search

 
 
 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज, प्रशासक ने की समीक्षा बैठक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में आज 02 फरवरी 2026 को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

Ranchi : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में आज 02 फरवरी 2026 को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर निगम के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी और स्वच्छता से जुड़े कर्मी मौजूद रहे.

 

बैठक में प्रशासक ने स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी जरूरी मानकों पर चर्चा की. साथ ही नगर निगम की ओर से अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आम नागरिकों की भागीदारी बहुत जरूरी है.

 

स्वच्छ सर्वेक्षण शहर में सकारात्मक बदलाव लाने का अच्छा अवसर है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वेक्षण के टूलकिट के अनुसार काम करने, कमियों की पहचान करने और उन्हें दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सुधार पर ध्यान देने को कहा.


बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—

शहर में साफ-सफाई दिखे, इसके लिए बीट प्लान के अनुसार सभी संसाधनों की तैनाती की जाए.

घर-घर कचरा संग्रहण, नियमित झाड़ू और गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की विशेष सफाई की जाए.

सड़कों पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए.

सभी सरकारी और निजी स्कूलों को जोड़ते हुए “स्वच्छ स्कूल” प्रतियोगिता आयोजित की जाए और अच्छे प्रदर्शन वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाए.

नालियों की नियमित और प्रभावी सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए.

स्वच्छता से जुड़े अच्छे कार्यों को साझा करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं.

लोगों को ट्विन बिन के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाए.

शहर के तालाबों और अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए.

आम लोगों के बीच स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाए.

प्रशासक ने कहा कि हर नागरिक की सहभागिता से ही रांची को देश के स्वच्छ शहरों की अग्रणी श्रेणी में लाया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही