Search

 
 
 

कृषि मंत्री ने मांडर–चान्हो में चार विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

राज्य सरकार शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है.
 
  • पढ़ेगा झारखंड, बढ़ेगा झारखंड-  मंत्री

Ranchi : राज्य सरकार शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है. सोमवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर और चान्हो प्रखंड में DMFT तथा CCL के CSR मद से चार महत्वपूर्ण शैक्षणिक योजनाओं का शिलान्यास किया. 

 

मांडर प्रखंड के सरकारी मिडिल स्कूल में आठ कक्षा भवन तथा झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में तीन अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आधारशिला रखी गई.

 

वहीं, चान्हो प्रखंड के राजकीय मध्य उत्क्रमित विद्यालय हूटार में सोलर पावर डीप बोरिंग और डायनिंग शेड, जबकि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चान्हो में DMFT मद से आठ कमरों के निर्माण का शिलान्यास हुआ.

 

इस दौरान, मंत्री ने कहा कि बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार जरूरी है. शिक्षा विकसित समाज की नींव है. सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

शिलान्यास के बाद मंत्री ने उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान के तहत अभिभावकों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरण किए. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही