Search

 
 
 

धनबाद सदर अस्पताल पार्किंग विवादः अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि प्रशासन विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहा है. बार एसोसिएशन प्रशासन का अभिन्न अंग है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास जारी है.
 

Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल परिसर में पार्किंग रास्ते पर दीवार निर्माण बाद से बार एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग आमने-सामने हैं. विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. करीब एक सप्ताह से चल रहे इस विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया. अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मेन रोड को जाम भी कर दिया. रास्ता बंद किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है.


ज्ञात हो कि इस मामले में पहले दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हो चुकी है, जिससे माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ था. सोमवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतरे और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और आम लोगों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुछ स्थानों पर वाहन चालकों के साथ नोकझोंक और बदसलूकी की भी सूचना है.


जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस बल मौके पर पहुंची और समझा बुझा कर हालात को नियंत्रित किया. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक अधिवक्ताओं को पार्किंग का रास्ता नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा. अधिवक्ताओं की मांग जायज है और जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले में पहल करनी चाहिए.

 

वहीं, डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि प्रशासन विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहा है. बार एसोसिएशन प्रशासन का अभिन्न अंग है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास जारी है. उन्होंने सभी से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की. फिलहाल, मामले को लेकर इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही