Search

मैट्रिक–इंटर परीक्षा: 7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, रांची में 75 केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 23 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस वर्ष राज्यभर में एक साथ हो रही इस परीक्षा में कुल 7 लाख 48 हजार 182 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. 

 

जैक बोर्ड ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. माध्यमिक परीक्षा में 4 लाख 23 हजार 861 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 3 लाख 24 हजार 321 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इंटरमीडिएट में विज्ञान 

 

संकाय से 90,579, वाणिज्य से 21,195 और कला संकाय से 2,12,547 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,232 और इंटरमीडिएट के लिए 757 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

 

इधर, रांची जिले में परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जिले के 75 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 3 फरवरी से 17 फरवरी तक सुबह 6:45 बजे से शाम 8:20 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

 

इस दौरान भीड़ जमा करने, लाउडस्पीकर के उपयोग, हथियार लेकर चलने और किसी भी तरह की सभा पर रोक रहेगी. जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp