Search

 
 
 

रामगढ़ः डीडीसी ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीडीसी ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उन्हें समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लें.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीडीसी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को : संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई. डीडीसी ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उन्हें समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत ने जानकारी दी कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक किया जाना है. इसमें विभिन्न सूचकांको के तहत अलग-अलग विभागों को कार्य करने हैं.

 

लीड आकांक्षी जिला कार्यक्रम सिल्वेस्टर टोपनो ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी. बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम में पांच सूचकांकों व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में 6 सूचकांकों पर कार्य किए जाने हैं. डीडीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ सभी सूचकांको के तहत किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लें और उन्हें समय पर पूरा कराएं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही