Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: वार्ड 16 कर्बला चौक में कचरे का अंबार, बदबू व खतरे के साए में जी रहे लोग

नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर वार्ड पार्षद पद के दावेदार विकास और स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं हकीकत वार्ड 16 में इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर वार्ड पार्षद पद के दावेदार विकास और स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं हकीकत वार्ड 16 में इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है. कर्बला चौक स्थित वर्षों पुरानी नाली आज भी बदहाली का दंश झेल रही है.

 

इस नाले में शहर के बड़े इलाकों का गंदा पानी लगातार बहता रहता है, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैलती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व पार्षद ने न तो नाले का सही निर्माण कराया और न ही समय-समय पर इसकी सफाई की व्यवस्था की गई. हालात इतने बदतर हैं कि नाले के ऊपर न तो बैरिकेडिंग है और न ही कोई चेतावनी संकेत है.

 

रात के समय इस इलाके से गुजरना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है. अंधेरे में नाला दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. नाले के आसपास सैकड़ों परिवार रहते हैं, लेकिन अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया.

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बार केवल आश्वासन नहीं, बल्कि काम करने वाले नए पार्षद को मौका दिया जाएगा. बरसात के दिनों में हालात और भयावह हो जाते हैं, जब नाला उफान पर होता है. लोगों में डर का माहौल बन जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही