Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमजूडी गांव में लाखों रुपया की लागत से बने चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन का सोमवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने उद्घाटन किया. नए भवन में राधा-गोविन्द की पूजा-अर्चना कर भगवान की धरती पर आने का आह्वान किया गया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमजूडी गांव में लाखों रुपया की लागत से बने चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन का सोमवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने उद्घाटन किया. नए भवन में राधा-गोविन्द की पूजा-अर्चना कर भगवान की धरती पर आने का आह्वान किया गया. इस मौके पर पहुंचे विधायक संजीव सरदार का आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति के नए अध्यक्ष नवदीप दास ने चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

 

भक्तिमय हुआ वातावरण

उद्घाटन से पहले मदन मोहन मंदिर से भव्य नगर कीर्तन मंडली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते दिखे. जिससे पूरा क्षेत्र राधे-राधे की गूंज से भक्तिमय हो गया. वहीं, इस मौके पर समिति की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित भी की गई. मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया. 

 

मेधावी छात्र हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुंदर लाल दास ने कहा कि नया सांस्कृतिक भवन, मेधावी छात्रों को सम्मान पत्र दिलाकर शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि उनके 3 साल के कार्यकाल के दौरान कई काम हुए, कई अभी भी अटके है. जिसे आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा. 

 

चैतन्य प्रभु का चित्र लगाने की मांग 

उन्होंने समाज को ओबीसी 2 से हटाकर 1 में लाने, टाटा नगर से नवदीप धाम तक ट्रेन चलाने की मांग की. वहीं, झारखंड विधानसभा में चैतन्य महाप्रभु का तैलचित्र लगाने की इच्छा प्रकट की और कहा कि इसके लिए आगे उनका प्रयास जारी रहेगा.

 

कार्यक्रम में शामिल हुए समाज के लोग

इस मौके पर समाज की ओर से डॉ सुंदर लाल दास, नवदीप दास, धनी दास, संजय दास, मदन मोहन दास, हरिहर दास, सपन कुमार दास, दुलाल दास, भोला नाथ दास, मिहिर दास, चंचल दास, हरे कृष्णो दास, तपन दास, सुधन दास, शक्ति पदो दास, विद्याधर दास, आनंद दास, अनिमा दास, इंद्राणी दास, अजीत दास, समर दास, संजय दास, तापस दास, हेमंत दास, बलराम मदन मोहन दास, बबलू दास, गुरूपदो दास, संजय दास, शिशिर दास भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही