Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः तुबेद कोल माइंस में फायरिंग मामले में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दीपक उरांव का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि अनिल उरांव के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है. दीपक हाल ही में जेल से छूटा था.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र स्थित तुबेद कोल माइंस गेट के पास फायरिंग कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं. इस आशय की जानकारी एसडीपीओ अरविंद कुमार ने सोमवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता में दी. फायरिंग की घटना पिछले 30 दिसंबर को हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक उरांव ( ईचावार) व अनिल उरांव (परसही, भगन टोला) शामिल हैं.


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद की है. उन्होंने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवागड़ा-सुकरी नदी के पास कैमा से सोहदाग जाने वाले रास्ते में दो अपराधी कोल माइंस क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई. टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दीपक उरांव का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि अनिल उरांव के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है. दीपक हाल ही में जेल से छूटा था और पुनः आपराधिक घटनाओं में सक्रिय हो गया. छापेमारी में एसआई विक्रांत उपाध्या य, राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, रवींद्र महली, हवलदार मनीष रजवार, आरक्षी राजेश कुमार शर्मा, रामकिशोर उरांव, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी प्रमोद सिंह भी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही