Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस मुख्यालय पहुंचे डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधि, सुरक्षा रणनीतियों व प्रतिबिंब ऐप को सराहा

Ranchi: राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 17 सदस्यीय एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड परिदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय का दौरा किया. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की और झारखंड की सुरक्षा चुनौतियों समेत पुलिसिंग के आधुनिक तरीकों पर विस्तृत चर्चा की.

पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया. विचार-विमर्श के दौरान सैन्य और रक्षा क्षेत्र से आए अधिकारियों को झारखंड की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति और यहां की पुलिस कार्यशैली से अवगत कराया गया. विशेष रूप से नक्सल विरोधी अभियानों और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया.

 विशिष्ट इकाइयों और तकनीक का प्रदर्शन 

बैठक में झारखंड पुलिस की विभिन्न विशिष्ट इकाइयों की भूमिका और उनकी उपलब्धियों को साझा किया गया. इस दौरान एटीएस और एसटीएफ और आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई. इसके अलावा जैप और आईआरबी की भूमिका, सीआईडी और साइबर अपराध नियंत्रण के तरीके पर चर्चा हुई. 

विशेष रूप से साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए विकसित किए गए प्रतिबिंब ऐप की विस्तृत जानकारी दी गई. सैन्य अधिकारियों ने तकनीक के इस बेहतर तालमेल की सराहना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही