Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा सहित चावल व्यापारियों के ठिकानों से 100 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली

Ranchi : आयकर विभाग द्वारा जारी छापामारी के दौरान बाबा सहित आढ़तियों के ठिकानों से 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति मिली है. इसमें 50 करोड़ रुपये का अघोषित चावल का स्टॉक, 15 करोड़ के जेवरात, पांच करोड़ रुपये नकद, संपत्ति के मूल्य में 25 करोड़ रुपये का अंतर सहित अन्य चीजें शामिल हैं. छापेमारी पांचवे दिन भी जारी है.

जानकारी के मुताबिक राइस किंग के नाम से चर्चित बाबा ग्रुप के ठिकानों पर 29 जनवरी को शुरु हुई छापामारी पांचवे दिन भी जारी है. आयकर विभाग ने बाबा एग्रो, बाबा फुड प्रोसेसिंग के अलावा बाबा ग्रुप से जुड़े चावल के 15 आढ़तियों को छापामारी के दायरे में शमिल किया था. छापामारी के दौरान चावल के स्टॉक की जांच के दौरान 50 करोड़ रुपये मूल्य का चावल बगैर किसी हिसाब किताब के पाया गया. चावल व्यापारियों के खाता बही में 50 करोड़ रुपये मूल्य के चावल को कोई ब्योरा दर्ज नहीं था. 

छापेमारी के चौथे दिन आयकर विभाग ने 10 करोड़ रुपये का जेवर जब्त किया था. पांचवे दिन तक अन्य सभी ठिकानों से जांच पड़ताल के बाद जब्त किये गये जेवरात का कुल मूल्य 15 करोड़ रुपये बताया जाता है. छापामारी के दौरान अब तक कुल पांच करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये हैं. बाबा की संपत्तियों के मूल्यांकन के दौरान 25 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है. 

आयकर विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान फोरेंसिंक ऑडिटिंग सहित अन्य वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर छिपा कर रखे गये व्यापारिक लेन देन से जुड़े दस्तावेज की जांच अभी जारी है. इसके साथ ही आढ़तियों के मोबाईल से मिले हवाला कारोबारियों के ब्योरे की भी जांच जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही